businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत की आठ मुख्य इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रीज की विकास दर मई में 0.5 प्रतिशत रही 

Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 growth rate of india eight core infrastructure industries stood at 05 percent in may 823401नई दिल्ली । भारत की आठ मुख्य इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रीज के संयुक्त सूचकांक की विकास दर मई में सालाना आधार पर 0.5 प्रतिशत रही है। इसमें सीमेंट, स्टील और इलेक्ट्रिसिटी क्षेत्र में जबरदस्त तेजी देखी गई है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए डेटा में दी गई।  
इसके साथ, सरकार ने अप्रैल 2026 के लिए आठ मुख्य उद्योगों की ग्रोथ रेट को संशोधित करके 1.8 प्रतिशत कर दिया गया। अप्रैल से मई 2026-27 के दौरान मुख्य उद्योगों की कुल वृद्धि दर अब पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 1.1 प्रतिशत है।
मई में स्टील के उत्पादन में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सीमेंट सेक्टर में महीने के दौरान 8.4 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई। इसकी वजह हाईवे, पोर्ट और रेलवे जैसे बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में सरकार के भारी निवेश के कारण इन प्रोडक्ट्स की मांग बने रहना है।
पिछले साल के इसी महीने की तुलना में मई में बिजली उत्पादन 8.7 प्रतिशत बढ़ा।
हालांकि, इस महीने के दौरान कोयले का उत्पादन 9.3 प्रतिशत घटा, जबकि कच्चे तेल के उत्पादन में 4.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
पिछले साल के इसी महीने की तुलना में इस साल मई में प्राकृतिक गैस का उत्पादन 4.9 प्रतिशत गिरा, जबकि रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन 8.7 प्रतिशत कम हुआ है।
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे माल की कमी से मई में फर्टिलाइजर का उत्पादन 0.9 प्रतिशत घट गया है।
आठ मुख्य इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रीज का संयुक्त सूचकांक (आईसीआई) कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली के उत्पादन के संयुक्त और अलग-अलग प्रदर्शन को मापता है। इन आठ मुख्य इंडस्ट्रीज की 'औद्योगिक उत्पादन सूचकांक' (आईआईपी) में शामिल चीजों में 40.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसका बढ़ना अर्थव्यवस्था में औद्योगिक विकास के लिए एक अच्छा संकेत है।
--आईएएनएस 

[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]