होन्डा, टीवीएस और सुजुकी के स्कूटर की मांग, टॉप फाइव में इनको भी मिली जगह
Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली बाजार में लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की हर महीने बिक्री होती है। इनमें बड़ी संख्या में स्कूटर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किन पांच स्कूटर्स की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 में किस निर्माता के किस स्कूटर को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
होन्डा एक्टिवा की ज्यादा मांगः रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने होंडा एक्टिवा स्कूटर की सबसे ज्यादा मांग रही। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान 2.28 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 1.90 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
दूसरे नंबर पर रहा टीवीएस जुपिटरः टीवीएस की ओर से जुपिटर स्कूटर को भी ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस स्कूटर की 1.24 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान इस स्कूटर की 97 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
तीसरे नंबर पर रहा सुजुकी एक्सेसः सुजुकी की ओर से Access को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान 75 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। 2025 में इसी अवधि में इसकी 75 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में 49 यूनिट्स की कमी दर्ज की गई है।
अगले नंबर पर रहा टीवीएस एनटॉर्कः टीवीएस की ओर से जुपिटर के अलावा एन टॉर्क को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। बीते महीने इसकी करीब 34 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या करीब 25 हजार यूनिट्स की थी।
हीरो डेस्टिनीः हीरो की ओर से डेस्टिनी स्कूटर को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान करीब 26 हजार यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई है। इससे पहले मई 2025 में यह संख्या 15 हजार यूनिट्स से ज्यादा रही थी।
[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]
[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]
[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]