अगर आपकी कार में से आ रही है बदबू तो अपनाएं ये पांच तरीके
Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2026 | 
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली कार हर घर की जरूरत बन गई है और हर घर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। कभी-कभी जब हम कार में एसी चलाते हैं, तो अचानक से अजीब से बदबू आने लगते है। इससे पूरा सफर खराब हो जाता है। कई लोग इसे बड़ी तकनीकी खराबी समझकर परेशान हो जाते हैं, जबकि ज्यादातर मामलों में समस्या साधारण रखरखाव से ही ठीक हो सकती है। गंदगी, नमी, फफूंद या बंद ड्रेनेज जैसी वजहें एसी सिस्टम में बदबू पैदा कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं को समय रहते पहचानकर बिना ज्यादा खर्च के दूर किया जा सकता है।
इसलिए आती है कार के एसी से बदबूः हमारे कार का एसी सिस्टम लगातार हवा को ठंडा और फिल्टर करने का काम करता है। इस प्रक्रिया में धूल, नमी और छोटे-छोटे कण सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों में जमा हो सकते हैं। इसके बाद समय के साथ यही जमा हुई गंदगी बदबू का कारण बन जाती है।
गंदा केबिन एयर फिल्टर बन सकता है सबसे बड़ी वजहः केबिन एयर फिल्टर का काम बाहरी धूल या और अन्य प्रदूषकों को रोकना होता है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद यह फिल्टर गंदगी से भर जाता है। अगर फिल्टर में नमी जमा हो जाए, तो एसी चालू करते ही बासी या धूल जैसी गंध आने लगती है। इसलिए ऐसे में सबसे आसान और किफायती समाधान फिल्टर को बदलना है। नया फिल्टर लगाने से हवा की गुणवत्ता भी बेहतर हो जाती है।
एसी सिस्टम में फफूंद और बैक्टीरिया का जमावः एसी से आने वाली नम या सीलन जैसी बदबू का सबसे आम कारण फफूंद, बैक्टीरिया और मिल्ड्यू का बढ़ना होता है। जब एसी चलता है, तो उसके इवैपोरेटर पर नमी बनती है। अगर यह नमी पूरी तरह सूख नहीं पाती, तो वहां छोटे-छोटे कीड़े पनपने लगते हैं और बदबू पैदा करते हैं।
इससे बचने के लिए क्या करेंः आप कई बारे छोटी-छाेटी बातों का ध्यान रखकर इससे बच सकते हैं। डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पांच मिनट पहले यानी गाड़ी रोकने के कुछ मिनट पहले एसी का कंप्रेसर बंद कर दें। ब्लोअर फैन को कुछ देर चालू रखें ताकि इवैपोरेटर सूख जाए। जरूरत पड़ने पर एसी इवैपाेरेटर क्लीनर स्प्रे का उपयोग करें।
ब्लॉक हो गया AC ड्रेन ट्यूबः कार का एसी हवा से निकली नमी को एक ड्रेन ट्यूब के जरिए बाहर निकालता है। लेकिन अगर यह ट्यूब गंदगी या मलबे से बंद हो जाए, तो पानी सिस्टम के अंदर जमा होने लगता है। कई बार यह पानी पैसेंजर साइड के कार्पेट तक पहुंच जाता है, जिससे लगातार सीलन और बदबू बनी रहती है।
तो इसका समाधान क्या है? इसके लिए ड्रेन ट्यूब की सफाई करवाएं। गीले कार्पेट और इंटीरियर को अच्छी तरह सुखाएं। नमी को लंबे समय तक जमा न रहने दें।
एसी को फ्रेश और बदबू-मुक्त रखने के आसान टिप्सः कार के एसी की नियमित सर्विसिंग, समय पर फिल्टर बदलना और नमी को जमा न होने देना बदबू से बचाव के सबसे प्रभावी तरीके हैं। इसके अलावा समय-समय पर वेंट्स और ड्रेनेज सिस्टम की जांच भी जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप AC की परफॉर्मेंस बेहतर बनाए रख सकते हैं और हर सफर को आरामदायक बना सकते हैं।
[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]
[@ इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार]
[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]