businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा: मार्को रुबियो

Source : business.khaskhabar.com | May 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india us trade deal will be beneficial for both nations marco rubio 815932नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।  

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुबियो ने कहा, "हमने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता में बड़ी प्रगति की है और मुझे लगता है कि हम अमेरिका और भारत के बीच एक ऐसे व्यापार समझौते पर पहुंचेंगे जो दीर्घकालिक होगा, दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होगा और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए टिकाऊ होगा।"

ट्रंप सरकार की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ पर रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की आर्थिक रणनीति किसी विशेष राष्ट्र को निशाना बनाने के बजाय अमेरिका के वैश्विक व्यापार ढांचे के पुनर्गठन पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा, "यह केवल अमेरिका के व्यापार के बारे में थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कभी नहीं कहा कि कोई ऐसा तरीका निकालो, जिससे भारत के साथ टकराव बढ़े। हमारे समाने अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़ी कुछ ऐसी चुनौतियां हैं, जिनके साथ आगे नहीं जाया जा सकता।"

रुबियो ने आगे कहा, "अमेरिका के पास एक बड़ा व्यापार असंतुलन है, जिस पर काम किया जाना आवश्यक है। राष्ट्रपति की कोशिश केवल इसे ठीक करने की थी, न कि भारत को टारगेट करना।"

रुबियो के कहा, आगामी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल "बहुत जल्द" भारत की यात्रा करेगा।

उन्होंने कहा, "भारत एक विशाल अर्थव्यवस्था है। यहां हम एक अग्रणी व्यापारिक साझेदार हैं। हम भारत के साथ बड़े स्तर पर व्यापार करते हैं, इसलिए जाहिर है कि इतने बड़े और विशाल देश के साथ व्यापार संतुलन स्थापित करने में बहुत बड़ा अंतर हमारे सामने है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम इस पुनर्संतुलन के माध्यम से, हम अंततः दुनिया भर में ऐसे व्यापारिक समझौतों की तलाश कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि हम उन तक पहुंच जाएंगे जो संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए अच्छे हैं, लेकिन हमारे व्यापारिक भागीदारों के लिए भी अच्छे हैं।"

--आईएएनएस

[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]


[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]