जियो का नया OTT पास: ₹200 में 15 OTT, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 30GB डेटा
Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2026 | 
मुंबई। अगर आप अलग-अलग OTT ऐप्स के लिए बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो जियो एक नया ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने ₹200 का नया Jio OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिलेगी।
पैक की वैद्यता 28 दिनों की होगी।
इस पैक में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Prime Video Mobile Edition शामिल हैं। इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, TimesPlay और Tarang Plus जैसे 12 अतिरिक्त OTT प्लेटफॉर्म को जियोटीवी के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। ग्राहक जियोटीवी पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे।
जियो के मुताबिक इसमें Star, Sony, Sun TV और Discovery जैसे नेटवर्क के कई मनोरंजन, फिल्म, स्पोर्ट्स और क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास पहले से एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है। इसके बाद ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर या दूसरे रिचार्ज ऐप्स के जरिए ₹200 वाला OTT Pass एक्टिव कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह पैक ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में मनोरंजन, लाइव टीवी और इंटरनेट डेटा की सुविधा चाहते हैं।
[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]
[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]
[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]