कावासाकी ने पेश की नई निन्जा एच2 और एच2आर बाइक, पावरफुल इंजन और अपडेटेड फीचर्स के साथ
Source : business.khaskhabar.com | Sep 17, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली कावासाकी ने निन्जा एच2 लाइनअप को पेश किया है जिसमें Ninja H2, सिर्फ ट्रैक के लिए बनी H2R और एक लिमिटेड-रन H2 कार्बिन वेरिएंट की वापसी की पुष्टि की गई है। हालांकि, अपडेटेड मॉडस अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए सामने आ चुके हैं लेकिन भारत में इनके लॉन्च होने का समय अभी साफ नहीं है। 2027 के लिए Kawasaki ने Ninja H2 के सुपरचार्ज्ड इंजन में बड़े बदलाव किए हैं जिसमें नए डिजाइन का इंपेलर और इनटेक सिस्टम शामिल हैं।
इन अपडेट्स की वजह से नए पिस्टन, सिलिंडर हेड, क्रैंकशाफ्ट को शामिल किया गया है। इन मोटरसाइकिल में नए थ्रॉटल बॉडी और नया एग्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। अब रोड लीगल निंजा H2 से 206hp की पावर और 135nm का टॉर्क जनरेट करता है जो पिछले मॉडल के 240hp और 142nm से कम है। इसके अलावा, ट्रैक ओनली Ninja H2R 296hp की पावर और 142nm का टॉर्क देती है।
ये मिलेंगे फीचर्सः 2027 Kawasaki Ninja H2 में कई अपडेट्स किए गए हैं। इसमें दो डिस्प्ले मोड के साथ एक नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें बूस्ट और लीन-एंगल की बेहतर जानकारी देने वाला एविएशन से प्रेरित लेआउट शामिल है। Kawasaki ने इस बाइक के इलेक्ट्रॉनिक सूट को भी अपडेट किया है जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं।
इसके अलावा, इसमें कॉर्नरिंग मैनेजमेंट फंक्शन, KIBS ABS, क्विक शिफ्टर, इंजन ब्रेक कंट्रोल, ओहलिन इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग डैंपर, क्रूज कंट्रोल और राइडोलॉजी ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है।
इतनी है कीमतः UK में 2027 Kawasaki Ninja H2 की कीमत 28,600 पाउंड (लगभग 36.7 लाख रुपए) है जबकि नए H2 कार्बन वेरिएंट की कीमत 31,350 पाउंड (लगभग 40.2 लाख रुपए) है। हालांकि, Kawasaki ने यह पुष्टि नहीं की है कि अपडेटेड Ninja H2 रेंज भारत में वापस आएगी या नहीं जहां कुछ साल पहले इस मॉडल को आधिकारिक लाइनअप से बंद कर दिया गया था।
भारत में लॉन्चः Kawasaki Ninja H2 ने अप्रैल 2015 में अपनी शुरुआत की थी और यह देश की पहली रोड लीगल सुपरचार्ज्ड मोटरसाइकिलों में से एक बन गई थी। एक CBU यूनिट के तौर पर इसे 29 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन, फरवरी 2025 में बंद होने से पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 34.99 लाख रुपए हो गई थी।
[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]
[@ बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी]
[@ पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर]