businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कीआ की नई हाइब्रिड एसयूवी सितंबर में होगी लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Aug 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 kia new hybrid suv will be launched in september 834224
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
कीआ की सोरेन्टो हाइब्रिड एसयूवी चार सितंबर को लॉन्च होगी जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है। Sorento पहले से ही अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बेची जाती है और कंपनी ने हाल ही में अपनी आने वाली 3-रो वाली Hybrid SUV का टीजर जारी किया है। 7-सीटर Sorento SUV का इंटीरियर हाल ही में एक टेस्ट म्यूल पर देखा गया था। 

इंटीरियर के बारे जानिएः 
भारत में कई बार Kia Sorento के प्रोटोटाइप देखे गए हैं। हालांकि, यह पहली बार है जब Sorento का इंटीरियर कैमरे में कैप्चर हुआ है। Sorento Hybrid के केबिन में ब्लैक और ब्राउन लेदरेट शेड्स के साथ डुअल-टोन थीम दी गई है। इसमें एक कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले मिलता है जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ता है। इसमें माउंटेड कंट्रोल्स और पैडल शिफ्टर्स के साथ एक मैनुअली एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील भी है जो ब्लैक कलर में फिनिश किया गया है। 

इंटीरियर और फीचर्सः 
इस SUV के सेंटर कंसोल में ड्राइविंग मोड चुनने के लिए एक रोटरी डायल दिया गया है और पहले वाले के पीछ एक और डायल देखा जा सकता है। साथ ही इसमें, सेकंड-रो में वेंटिलेटेड सीट्स, बोस साउंड सिस्टम, सेकंड रो में कैप्टन सीटें, वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसी चीजें शामिल हैं। सुरक्षा के मामले में इस SUV में लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, हिल-डिसेंट कंट्रोल, ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, हिल होल्ड असिस्ट और बहुत कुछ दिया गया है। 

Sorento का एक्सटीरियर डिजाइनः 

ब्रांड ने हाल ही में आने वाली Sorento हाइब्रिड SUV का एक टीजर शेयर किया था। टीजर इमेज में आने वाली 2026 Kia Sorento को एक काले कपड़े से ढका दिखाया गया है। SUV का फ्रंट पूरी तरह से नहीं दिखता लेकिन हम इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल के साथ टी-शेप के LED DRL देख सकते हैं। 2026 Sorento का हेडलाइट सेटअप दिखाई दे रहा है और इसमें 4 LED क्यूब्स मिलते हैं। इसमें बंपर पर नीचे की तरफ LED क्यूब के आकार के फॉग लैंप भी दिए गए हैं।

[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]


[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


Headlines