businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति ई विटारा की कीमत में हो गई बढ़ोतरी, कितनी हुई महंगा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maruti e vitara price hiked how much has it become expensive 823232
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

मारुति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर मारुति ईविटारा को आफर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मारुति की ओर से ई विटारा को भारतीय बाजार में मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। लेकिन इसकी औपचारिक जानकारी निर्माता की ओर से नहीं दी गई है। 

इतनी बढ़ी कीमतः 
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी इस एसयूवी के अलग अलग वेरिएंट्स पर अलग अलग की गई है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके बाद ऑफर किए जाने वाले जेटा वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 30 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। 

टॉप वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमतः 

एसयूवी के टॉप वेरिएंट एल्फा और एल्फा ड्यूल टोन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। 

ये हैं फीचर्सः 
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में निर्माता की ओर से सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। 

इतनी है रेंजः 

मारुति की ओर से eVitara को एक से ज्यादा बैटरी विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 49KWh और 61 kWh की क्षमता की बैटरी पैक को दिया गया है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलती है। इसमें दी गई मोटर से इसे अधिकतम 128 किलोवाट पावर और 193 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। 
इतनी हुई कीमतः 
मारुति की ओर से इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 16 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20.21 लाख रुपये है।

[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]