मारुति फ्रोनेक्स और बलेनो देंगी ज्यादा माइलेज, मिल सकता है खास तकनीक वाला इंजन
Source : business.khaskhabar.com | Sep 28, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली बाजार में मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही अपनी दो कारों को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। इन कारों में नई तकनीक वाले इंजन को दिया जा सकता है। किन कारों में किस तरह के इंजन को देने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट होंगी कारेंः मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से अपनी दो कारों को नए इंजन के साथ अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। यह कारें कब तक नए इंजन के साथ आएंगी अभी इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कौन सी हैं कारेंः जानकारी के मुताबिक मारुति की ओर से Maruti Fronx और Maruti Baleno को नए इंजन के साथ लाया जा सकता है। नए इंजन के तौर पर इन दोनों कारों को प्लग इन हाइब्रिड इंजन का विकल्प दिया जा सकता है।
बढ़ जाएगी माइलेजः अगर मारुति की ओर से इन दोनों कारों को प्लग इन हाइब्रिड तकनीक वाले इंजन के साथ ऑफर किया जाता है तो इनकी माइलेज में काफी सुधार हो जाएगा। जिससे इनके सेगमेंट में अन्य विकल्पों की मुश्किल बढ़ सकती है।
कैसे करेगा कामः इन दोनों कारों में मारुति की ओर से रेंज एक्सटेंडर तकनीक को दिया जाएगा। जिसमें पहियों को चलाने का काम मोटर का होगा और जब जरुरत होगी तो इंजन के जरिए बैटरी को चार्ज किया जा सकेगा। जिससे इन कारों में बैटरी और इंजन दोनों तरह की तकनीक को दिया जाएगा।
कार्बन उत्सर्जन होगा कमः सुजुकी के मुताबिक इस तरह की तकनीक के साथ कारों को जब ऑफर किया जाएगा तो इससे कार्बन उर्त्सजन में काफी ज्यादा कमी लाई जा सकेगी। जानकारी के मुताबिक इस तरह की तकनीक के कारण सामान्य पेट्रोल कारों के मुकाबले में CO2 को 15 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]
[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]
[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]