businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति सुजुकी का बड़ा ऐलान, गाड़ियों की कीमतों को 30,000 रुपए तक बढ़ाया

Source : business.khaskhabar.com | July 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maruti suzuki makes major announcement hikes vehicle prices by up to ₹30000 830571मुंबई । देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को अपनी गाड़ियों की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। 
कंपनी ने इस बढ़ोतरी की वजह लागत में इजाफे को बताया है और यह अगस्त, 2026 से लागू होगी।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दायर की फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने कहा कि लगातार बढ़ती लागत के चलते कीमतों में संशोधन आवश्यक हो गया है। 
कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह विभिन्न लागत-कटौती उपायों के जरिए बढ़ी हुई लागत का बोझ अपने स्तर पर वहन करने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, महंगाई का दबाव लगातार ऊंचा बना हुआ है और लागत का माहौल अभी भी प्रतिकूल है। ऐसे में कंपनी ने बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है।
कंपनी ने मॉडल्स के हिसाब संशोधन पर विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई पर कारोबारी सत्र में 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,593.30 रुपए पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी की ताजा कीमत बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है, जब कई अन्य वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने विभिन्न मॉडलों के दाम बढ़ा चुकी हैं। जून में टाटा मोटर्स ने भी अपनी यात्री वाहन श्रृंखला, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) भी शामिल हैं, की कीमतों में 1 जुलाई से प्रभावी अधिकतम 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
वहीं, हुंडई मोटर इंडिया और किया इंडिया ने भी हाल के महीनों में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं। हुंडई ने 1 जून से अपने विभिन्न मॉडलों के दाम में अधिकतम 12,800 रुपए तक की बढ़ोतरी की थी, जबकि किआ ने 1 जुलाई से वाहनों की कीमतों में अधिकतम 2 प्रतिशत तक इजाफा किया। दोनों कंपनियों ने इस मूल्य वृद्धि के पीछे बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी कीमतों में उछाल और लगातार बने हुए महंगाई के दबाव को प्रमुख कारण बताया।
 

[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा ]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]