businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज-एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4एमएटीआईसी+, कीमत 1.45 करोड़ रुपए से शुरू

Source : business.khaskhabar.com | July 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 mercedes amg e 53 hybrid 4matic plus launched in india prices start at ₹145 crore 831181नई दिल्ली । लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने गुरुवार को देश में मर्सिडीज-एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4एमएटीआईसी+ लॉन्च कर दी है। यह भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिफाइड एएमजी ई-क्लास सेडान है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) रेंज को और मजबूत किया है। यह मॉडल कंपनी की "पावरट्रेन एग्नॉस्टिक" रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत ग्राहकों को अलग-अलग तकनीक वाले वाहन चुनने का विकल्प दिया जा रहा है। 
नई एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4एमएटीआईसी+ की परफॉर्मेंस एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 1.45 करोड़ रुपए और रेसिंग एडिशन की कीमत 1.48 करोड़ रुपए रखी गई है। यह कार एएमजी की दमदार परफॉर्मेंस को प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक की बेहतर ईंधन दक्षता और रोजमर्रा की उपयोगिता के साथ जोड़ती है।
कंपनी का कहना है कि वह ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार इंटरनल कंबशन इंजन (आईसीई), इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड जैसे कई पावरट्रेन विकल्प उपलब्ध करा रही है, ताकि वे अपनी पसंद और उपयोग के हिसाब से वाहन चुन सकें।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि ई-क्लास भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की सबसे लंबे समय से मौजूद मॉडल सीरीज में से एक है। उन्होंने कहा कि एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4एमएटीआईसी+ परफॉर्मेंस, रोजमर्रा की उपयोगिता और इलेक्ट्रिक दक्षता का बेहतरीन संतुलन पेश करती है, जिससे ई-क्लास पोर्टफोलियो और भी मजबूत हो गया है।
उन्होंने कहा कि यह नई परफॉर्मेंस सेडान ट्रैक पर दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए भी उपयुक्त है और एएमजी ग्राहकों की दोनों जरूरतों को पूरा करती है।
नई एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4एमएटीआईसी+ में 3.0 लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 330 किलोवाट (449 हॉर्सपावर) की शक्ति पैदा करता है। इसके साथ 120 किलोवाट का इलेक्ट्रिक मोटर भी लगाया गया है, जिसे एएमजी स्पीडशिफ्ट टीसीटी 9जी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
यह हाइब्रिड सिस्टम मिलकर 430 किलोवाट (585 हॉर्सपावर) की संयुक्त शक्ति और 750 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। वहीं, रेस स्टार्ट फंक्शन एक्टिव करने पर इसकी पावर बढ़कर 450 किलोवाट (612 हॉर्सपावर) तक पहुंच जाती है।
कंपनी के अनुसार, यह सेडान 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार केवल 3.8 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम गति इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित है, जिसे वैकल्पिक एएमजी ड्राइवर पैकेज के साथ बढ़ाकर 280 किलोमीटर प्रति घंटा किया जा सकता है।

[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]


Headlines