businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नई बजाज पल्सर 150 और 125 हुई लॉन्च, एलईडी लाइट, राइडिंग मोड हुए ऑफर

Source : business.khaskhabar.com | Aug 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 new bajaj pulsar 150 and 125 launched offer led lights riding modes 839085
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

बजाज की ओर से नई पल्सर 125 और 150 की को लाया गया है। इनमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस कीमत पर इनको ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। बजाज की ओर से आज औपचारिक तौर पर पल्सर मोटरसाइकिल के 125 और 150 सीसी वर्जन के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है। 

ये हुए बदलावः 

निर्माता की ओर से इन दोनों मोटरसाइकिल के मूल डिजाइन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसमें कई छोटे बदलावों के साथ नए फीचर्स को दिया गया है। दोनों मोटरसाइकिल में अब पांच इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स को दिया गया है। 

पल्सर 150 में निर्माता ऑयल कूल्ड तकनीक, नए ग्राफिक्स, एलईडी लाइट, मोनोशॉक सस्पेंशन, नया एग्जॉस्टएग्जॉस्ट सिस्टम, डायमंड टाइप फ्रेम को ऑफर किया गया है, वहीं 125 पल्सर में राइड मोड्स में स्पोर्ट्स, रोड, रेन, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, आगे की ओर डिस्क ब्रेक, पीछे ड्रम ब्रेक, स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स को दिया गया है। 

इतना दमदार इंजनः 

बजाज पल्सर 125 में पहले की तरह ही 124.38 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 11.6 बीएचपी और 11.4 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें पांच स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं पल्सर 150 में 149.5 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 13.8 बीएचपी और 14.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें भी पांच स्पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है। 

ये है कीमतः 

निर्माता की ओर से 125 सीसी पल्सर की नई मोटरसाइकिल को 92900 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं पल्सर 150 की नई जेनरेशन को 1.15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]