नई डुकाटी डियावेल V4 ब्लैक रोडस्टर भारत में हुई लान्च
Source : business.khaskhabar.com | July 09, 2026 | 
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली इतालवी मोटरसाइकिल कंपनी डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी क्रूजर बाइक का नया एडिशन लान्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में 'ब्लैक रोडस्टर' (Black Roadster) लाइवरी से लैस Ducati Diavel V4 को उतारा है।
कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपये तय की है। यह नया स्पेशल एडिशन डुकाटी डियावेल V4 के स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 32,000 रुपये अधिक महंगा है। जिसकी बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 29.66 लाख रुपये है। आइए जानते हैं कि इस नई सुपरबाइक में क्या खास है।
डुकाटी डियावेल V4 ब्लैक रोडस्टर में क्या है नयाः डुकाटी सेंट्रो स्टाइल (Ducati Centro Stile) द्वारा तैयार की गई इस बाइक में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। जो इसे सड़क पर एक दमदार और अलग पहचान देते हैं। नई Black Roadster एडिशन को खास तौर पर नए डिजाइन और एक्सक्लूसिव कलर थीम के साथ पेश किया गया है।
एक्सक्लूसिव ब्लैक और रेसिंग येलो पेंट स्कीमः इस बाइक का मुख्य रंग गहरा ब्लैक (काला) रखा गया है। इसे और अधिक स्पोर्टी लुक देने के लिए इसके फ्यूल टैंक, रेडिएटर श्राउड्स और नए डिजाइन किए गए रियर सीट कवर पर चमकीले 'रेसिंग येलो' रंग के लहजे दिए गए हैं।
प्रीमियम टाइटेनियम फिनिशः मोटरसाइकिल के कई हिस्सों को टाइटेनियम फिनिश दी गई है। जो इसकी बनावट और प्रीमियम अपील को कई गुना बढ़ा देती है।
बुकिंग और कलर ऑप्शनः इस नए ब्लैक रोडस्टर रंग के आ जाने के बाद भी यह मोटरसाइकिल अपने पुराने सिग्नेचर 'डुकाटी रेड' रंग में भी बिकती रहेगी। कंपनी ने इस नई बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है और बहुत जल्द ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मिलना भी शुरू हो जाएगी।
इस नई बाइक का इंजन और परफॉर्मेंस कैसा है? दिखने में भले ही यह नया एडिशन काफी अलग और आक्रामक नजर आता हो, लेकिन मैकेनिकल तौर पर यह स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है।
दमदार 1,158cc V4 इंजनः यह बाइक उसी भरोसेमंद 1,158cc के V4 इंजन द्वारा संचालित होती है, जो 10,750 rpm पर 168 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 126 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
रॉकेट जैसी रफ्तारः परफॉर्मेंस के मामले में यह बाइक एक बेहद पावरफुल मशीन है। यह मात्र 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। और इसकी टॉप स्पीड लगभग 274 किमी प्रति घंटा है।
[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]
[@ अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...]
[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा
]