businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नई स्लाविया फेसलिफ्ट लान्च होने को तैयार, देखें डिजाइन, फीचर्स और इंजन में क्या बदलेगा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 new slavia facelift ready to be launched see what changes will be made to the design features and engine 837430
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

आज लॉन्च हाने वाली फेसलिफ्ट के जरिए स्कोडा का फोकस मुख्य रूप से डिजाइन, फीचर्स और 1.0-लीटर TSI के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को अपडेट करने पर है। लॉन्च के बाद यह ह्यूंदै वर्ना, होंडा सिटी और फॉक्सवैगन वर्टस को टक्कर दे सकती है। 

सामने आए टीजर के अनुसार, स्लाविया फेसलिफ्ट के रियर डिजाइन की ज्यादा स्पष्ट झलक मिली है। इसमें एलईडी टेल-लैंप के इंटरनल लाइट सिग्नेचर को बदला गया है। अब इसमें ज्यादा जियोमेट्रिक पैटर्न दिखाई देता है, जिससे कार का पिछला हिस्सा पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और आधुनिक नजर आता है। इसके अलावा रियर क्वार्टर विंडो के आसपास ज्यादा प्रोमिनेंट क्रोम सराउंड भी देखने को मिल सकता है। हालांकि यह डिटेल पहले सामने आए टीजर में स्पष्ट नहीं थी। 

फ्रंट में भी होगा नया लुकः 

इसी के साथ फ्रंट प्रोफाइल में रिवाइज्ड हेडलैंप्स, नई फॉग लैंप हाउसिंग और अपडेटेड बंपर मिलने की उम्मीद है। नए डिजाइन में स्कोडा की हालिया कूशाक फेसलिफ्ट से कुछ एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। नई ग्रिल में लाइटिंग एलिमेंट्स को इंटीग्रेट किए जाने की संभावना है जबकि फ्रंट के निचले हिस्से में पियानो-ब्लैक लोअर ग्रिल सेक्शन भी देखने को मिलेगा। यानी यह बदलाव कार के बेसिक सिल्हूट को बदले बिना उसके फ्रंट और रियर डिजाइन को ज्यादा आधुनिक बनाने पर केंद्रित हैं। 

केबिन में ये बदलेगाः 

स्लाविया फेसलिफ्ट के केबिन का डैशबोर्ड लेआउट काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी इसमें नई अपहोल्स्ट्री और ट्रिम मटेरियल्स दे सकती है। इसके अलावा सबसे बड़ा अपडेट 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हो सकता है। यह मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा आधुनिक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पैकेज देगा। एक और फीचर जिस पर नजर है, वह रियर-सीट मसाज फंक्शन है। यह कूशाक फेसलिफ्ट में दिया गया है, लेकिन स्लाविया फेसलिफ्ट में इसे शामिल किया जाएगा या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

इंजन में बड़ा बदलाव नहींः 

नई स्लाविया में मौजूदा इंजन लाइनअप को जारी रखने की उम्मीद है। इसमें 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलते रहेंगे। 1.0-लीटर TSI इंजन करीब 115hp की पावर देता है, जबकि 1.5-लीटर TSI करीब 150hp की पावर जनरेट करता है। यानी फेसलिफ्ट में इंजन बदलने के बजाय कंपनी इसके ट्रांसमिशन विकल्प को ज्यादा महत्वपूर्ण अपडेट दे सकती है। 

और क्या बदलाव हो सकते हैंः 

स्कोडा फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव 1.0-लीटर TSI के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में देखने को मिल सकता है। मौजूदा मॉडल में 1.0 TSI के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक मिलता है। अब इसे Kushaq Facelift में इस्तेमाल की गई नई 8-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट से बदले जाने की उम्मीद है। वहीं ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DCT के पहले की तरह जारी रहने की संभावना है।

[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]


[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]