businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लगातार हो रही टेस्टिंग के बीच फिर नजर आई निसान टेक्टोन, जल्द होगी भारत में लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Jun 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 nissan tecton spied again amid ongoing testing india launch imminent 820217ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारत में निशान की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर निसान टेक्टोन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च के पहले इस एसयूवी को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिल रही है। इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर कब तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

निसान की ओर से भारत में जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर टेक्टॉन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च के पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी को लगातार टेस्ट किया जा रहा है। जिस दौरान इसे फिर से देखा गया है। हाल में देखी गई यूनिट को भी पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसको भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। 

इस सेगमेंट की अन्य एसयूवी के मुताबिक ही इस एसयूवी की लंबाई, ऊंचाई, चौड़ाई को रखा जाएगा। इसमें कनेक्टिड एलईडी हेडलाइट, टेल लाइट, शॉर्क फिन एंटीना, 18 इंच अलॉय व्हील्स को दिया जाएगा। 

इतना दमदार इंजनः 

लॉन्च के समय ही इसके इंजन और फीचर्स की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भी भारतीय बाजार में टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.3 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को दिया जा सकता है। जिसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नौ जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की जानकारी भी दी जाएगी। 

इनसे होगा मुकाबलाः 

निसान की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाएगा। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Mahindra Scorpio, Tata Harrier जैसी एसयूवी के साथ होगा।

[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]


[@ घर का डॉक्टर एलोवीरा]


[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]