businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एक्सपोर्टर्सइंडिया डॉट कॉम पर विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन लिस्टिंग पड़ी महंगी, सीसीपीए ने लगाया 20 लाख रुपए का जुर्माना

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 online listing of explosives on exportersindiacom proved costly ccpa imposed a fine of ₹20 lakh 861219नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सोमवार को खतरनाक और विनियमित विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन लिस्टिंग और बिक्री को बढ़ावा देने के मामले में वेबलिंक डॉट इन प्राइवेट लिमिटेड पर कुल 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कंपनी एक्सपोर्टर्सइंडिया डॉट कॉम का संचालन करती है। 
यह कार्रवाई राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) द्वारा कंपनी की दो अपीलों को खारिज किए जाने के बाद हुई है। आयोग ने सीसीपीए द्वारा जारी आदेशों और लगाए गए दंड को पूरी तरह सही ठहराया।
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, एनसीडीआरसी ने 12 नवंबर 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेशों में सीसीपीए द्वारा लगाए गए 10-10 लाख रुपए के जुर्माने को बरकरार रखा। यह कार्रवाई अमोनियम नाइट्रेट, पेंटाएरिथ्रिटोल टेट्रानाइट्रेट (पीईटीएन) और पिक्रिक एसिड जैसे विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन लिस्टिंग से संबंधित थी।
मंत्रालय ने कहा कि आयोग को सीसीपीए के आदेशों में किसी प्रकार की कानूनी त्रुटि या कमी नहीं मिली। इसलिए दोनों अपीलों को खारिज कर दिया गया और प्राधिकरण के सभी निर्देशों को यथावत रखा गया।
सीसीपीए ने इससे पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की व्यापक समीक्षा शुरू की थी, जिसका उद्देश्य यह जांचना था कि कहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खतरनाक रसायनों, विस्फोटक पदार्थों और उनके घटकों की बिक्री या विज्ञापन तो नहीं किया जा रहा है। इस समीक्षा में अमोनियम नाइट्रेट, गन पाउडर, पिक्रिक एसिड और पीईटीएन जैसे पदार्थ शामिल थे, जिनका नियमन विस्फोटक अधिनियम, 1884 और संबंधित नियमों के तहत किया जाता है।
जांच में पाया गया कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इन पदार्थों की लिस्टिंग और विज्ञापन की अनुमति दे रहे थे, जबकि आवश्यक सुरक्षा उपाय मौजूद नहीं थे। इनमें विक्रेताओं के लाइसेंस का सत्यापन, खरीदारों की पहचान की जांच और लेन-देन की निगरानी जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।
सीसीपीए ने पाया कि एक्सपोर्टर्सइंडिया डॉट कॉम पर इन पदार्थों को सामान्य व्यावसायिक उत्पादों की तरह प्रदर्शित किया जा रहा था। वेबसाइट पर "गेट बेस्ट कोट्स" जैसे विकल्प उपलब्ध थे और संभावित खरीदारों को इन उत्पादों की खरीद, भंडारण और उपयोग पर लागू कानूनी प्रतिबंधों की पर्याप्त जानकारी नहीं दी जा रही थी।
जांच के बाद सीसीपीए ने 8 और 10 सितंबर 2026 को कंपनी के खिलाफ दो अलग-अलग अंतिम आदेश जारी किए थे। एक आदेश अमोनियम नाइट्रेट और पीईटीएन से जुड़ा था, जबकि दूसरा आदेश पिक्रिक एसिड की लिस्टिंग से संबंधित था। इसके बाद कंपनी ने दोनों आदेशों को एनसीडीआरसी में चुनौती दी थी।
जुर्माने के अलावा, सीसीपीए ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह भविष्य में ऐसे किसी भी पदार्थ की लिस्टिंग, होस्टिंग, विज्ञापन, बिक्री सुविधा या पूछताछ सेवा को स्थायी रूप से बंद करे, जिसे विस्फोटक अधिनियम, 1884 या विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के तहत विस्फोटक की श्रेणी में रखा गया है।
प्राधिकरण ने माना कि कंपनी की गतिविधियां उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार व्यवहार की श्रेणी में आती हैं।
--आईएएनएस

[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


Headlines