businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगा तो सस्ता नहीं होगा गेहूं, कीमतों में तेजी के आसार

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 wheat prices unlikely to fall without export curbs further price hikes expected 861104-उत्पादन बढ़ने के बावजूद बाजार में नहीं घटे दाम, मिलों को जरूरत के अनुसार नहीं मिल रहा गेहूं, जयपुर मंडी में 3,000 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा भाव

जयपुर।
जब तक निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगेगा गेहूं की कीमतों में मंदी नहीं आ सकेगी। इस साल गेहूं का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी निर्यात खुलने एवं खपत वाले उद्योगों को जरूरत के अनुरूप गेहूं नहीं मिलने से इन दिनों गेहूं के भावों में अच्छी तेजी आ चुकी है। यही कारण है कि चक्की आटा 45 से 75 रुपए प्रति किलो खेरुज में बिक रहा है। वीकेआई स्थित मित्तल दलिया के निर्माता मुकुल मित्तल ने बताया कि गेहूं का उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 1202 लाख टन के करीब हुआ है, जो कि पिछले साल की तुलना में कम से कम 80 लाख टन अधिक होने का अनुमान है। मुकुल ने कहा कि इस साल सरकार की बेहतर सूझबूझ से केन्द्रीय पूल में गेहूं की खरीद भी अच्छी हुई है। सरकार का लक्ष्य 345 लाख टन का था, जबकि 353 लाख टन गेहूं की खरीद हो गई। इस प्रकार रिकार्ड खरीद के बावजूद भी गत वर्ष की तुलना में गेहूं 400 रुपए प्रति क्विंटल ऊंचा बिक गया। वर्तमान में मिल डिलीवरी दड़ा गेहूं जयपुर मंडी में 3000 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गया है। मिल क्वालिटी के अलावा अन्य गेहूं की कस्में तो 4000 रुपए प्रति क्विंटल से भी ऊंची बिक रही हैं। 

[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]


[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]


[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


Headlines