businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ओप्पो दिवाली लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च करने पर कर रहा विचार

Source : business.khaskhabar.com | Sep 03, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 oppo plans to launch diwali limited edition smartphone 450900नई दिल्ली । ओप्पो एफ17 सीरीज लॉन्च करने के बाद अब चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो देश में दिवाली लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च करने पर विचार कर रहा है। ओप्पो एफ17 का आर एंड डी हैदराबाद में हुआ है और इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जो अब तक किसी फोन में नहीं दिखाई देते।

ओप्पो इंडिया के उपाध्यक्ष और आर एंड डी प्रमुख तसलीम आरिफ ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि नया दिवाली लिमिटेड एडिशन फोन कई ऐसे फीचर्स से लैस होगा, जो खासतौर पर देसी ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं। इसमें लोकलाइज्ड यूजर इंटरफेस (यूआई) भी होगा।

आरिफ ने कहा, "भारतीय संस्कृति में उत्सवों को खास महत्व दिया जाता है। हम भी इन खास मौकों पर अपने ग्राहकों के साथ खुशी बांटना चाहते हैं। बीते साल हमने अपने सभी प्रॉडक्ट्स के साथ अपने यूजर्स को खास ऑफर दिए थे और इस साल भी हम इसी तरह का अनुभव अपने यूसर्ज को देना चाहते हैं।"

ओप्पो का नया एफ17 प्रो फोन कई नए फीचर्स से लैस है। इस फोन में खासतौर पर कैमरे पर विशेष काम किया गया है। इसके कैमरे भारतीय स्किन टोन के आधार पर तैयार किए गए हैं।

साथ ही इस फोन का साइज 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ तय किया गया है, जो इस शोध पर आधारित है कि भारतीय इसी साइज का फोन पसंद करते हैं क्योंकि इससे उन्हें अच्छा ग्रिप मिलता है। (आईएएनएस)

[@ प्राकृतिक टिप्स से पाएं कुदरती काले बाल]


[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]


[@ बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0