businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, सीमित दायरे में है कच्चा तेल

Source : business.khaskhabar.com | July 08, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices are stable crude oil is in a limited range 445278नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। एक दिन पहले तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में बढ़ोतरी की थी। पेट्रोल के दाम लगातार नौवें दिन स्थिर हैं। उधर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव बीते कुछ सप्ताह से सीमित दायरे में बना हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत बुधवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 80.78 रुपये, 75.89 रुपये, 79.05 रुपये और 77.91 रुपये प्रति लीटर बनी रही। वहीं पेट्रोल का भाव चारों महानगरों में लगातार नौवें दिन बिना किसी बदलाव के क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम में 25 पैसे जबकि मुंबई में 22 पैसे और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी, जोकि इस महीने की डीजल के दाम में पहली बढ़ोतरी है।

बता दें कि काफी लंबे अंतराल के बाद तेल विपणन कंपनियों ने सात जून से पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला शुरू किया जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल 11.39 रुपये लीटर महंगा हो गया है जबकि पेट्रोल की कीमत 9.17 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है।

दिल्ली में पेट्रोल के मुकाबले डीजल 35 पैसे प्रति लीटर उंचे भाव पर मिल रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के सितंबर वायदा अनुबंध में बुधवार को पिछले सत्र से 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 42.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। जबकि इससे पहले ब्रेंट का भाव 43.18 डॉलर प्रति बैरल से 42.76 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहा। ब्रेंट क्रूड का भाव बीते एक महीने से 37.01 डॉलर से लेकर 43.93 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहा है।

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।
 (आईएएनएस)

[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]


[@ IPL : कोहली-एबी के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड, ये हैं...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0