businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल भी नरम

Source : business.khaskhabar.com | Jun 30, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices stable crude oil too soft 444512नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को स्थिरता बनी रही। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी नरमी बनी हुई थी, जिससे पेट्रोल और डीजल कीमतें आगे और बढ़ने की संभावना कम है। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। इस महीने सात जून से पेट्रोल की कीमतों तकरीबन रोजाना इजाफा हुआ। बीते 23 दिनों में 22 बार डीजल के दाम में वृद्धि हुई जबकि पेट्रोल की कीमत में 21 बार वृद्धि हुई है।

देश की राजधानी दिल्ली में इस महीने डीजल के दाम में 11.14 रुपये लीटर इजाफा हुआ है जबकि पेट्रोल की कीमत 9.17 रुपये लीटर बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इस समय पेट्रोल से उंचे भाव पर डीजल मिल रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बिना किसी बदलाव के क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

डीजल का दाम भी चारों महानगरों में पूर्ववत क्रमश: 80.53 रुपये, 75.64 रुपये, 78.83 रुपये और 77.72 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का सितंबर वायदा अनुबंध पिछले सत्र से 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 41.67 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

वहींए न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 39.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।  (आईएएनएस)

[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ प्रेग्नेंसी में नारियल पानी खास लाभकारी ]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0