businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पीयूष गोयल भारत मंडपम में 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का करेंगे उद्घाटन

Source : business.khaskhabar.com | Nov 12, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 piyush goyal to inaugurate the 45th india international trade fair at bharat mandapam 860276नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई। 
14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में भारत और विदेशों के 3,500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। यह प्रदर्शनी 17 हॉल में 1,00,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। शुरुआती पांच दिन यानी 14 से 18 नवंबर तक ‘बिजनेस डेज’ होंगे, जो केवल बी2बी आगंतुकों के लिए आरक्षित रहेंगे। वहीं, 19 से 27 नवंबर तक मेला आम जनता के लिए खुला रहेगा।
इस मेले में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 51 केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भागीदारी होगी।
बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश इस मेले के साझेदार राज्य हैं, जबकि असम, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल फोकस राज्य होंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने क्षेत्रीय उत्पादों, स्थानीय उद्योगों, पारंपरिक हस्तशिल्प, संस्कृति, पर्यटन की संभावनाओं और विकास पहलों को प्रदर्शित करेंगे।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, मेले में 11 देशों की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी होगी। इसमें थाईलैंड, ईरान, घाना, नेपाल, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), तुर्की, चीन, श्रीलंका और बांग्लादेश के प्रदर्शकों के पवेलियन शामिल होंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय कारोबारी गतिविधियों और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के अवसर मिलेंगे।
भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष जावेद अशरफ ने कहा कि ‘आईआईटीएफ 2026’ भारत की प्रगति, विविधता और विरासत का उत्सव होगा। इसमें युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत हॉल ऑफ इंस्पिरेशन में करीब 600 स्टार्टअप और ओडीओपी पवेलियन में जिला स्तर के हस्तशिल्प, खानपान और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।
आईआईटीएफ 2026 में कारोबारियों और आगंतुकों के लिए कई नए अनुभव पेश किए जाएंगे। हॉल 14 में स्थित हॉल ऑफ इंस्पिरेशन में डीप-टेक, एग्री-टेक, ड्रोन, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य सेवा और एजुकेशन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों के करीब 600 भारतीय स्टार्टअप अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे। इससे युवा उद्यमों को पहचान बनाने और बड़े बाजारों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।
बयान के अनुसार, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) पवेलियन में 21 राज्यों की भागीदारी होगी। इसमें देशभर के विभिन्न जिलों के प्रमुख हस्तशिल्प, खानपान, संस्कृति और उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके जरिए स्थानीय उद्यमों, पारंपरिक कौशल और इनसे जुड़े कारीगरों को प्रमुखता दी जाएगी।
एक प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी होने के साथ-साथ आईआईटीएफ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), स्टार्टअप और छोटे व्यापारियों के लिए बाजार तक पहुंच मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाता है। यह उन्हें अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने, संभावित खरीदारों से जुड़ने और नए बाजार तलाशने के अवसर प्रदान करता है।
--आईएएनएस
 

[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]