businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग ने भारत में अपने 'कर्ड माइस्ट्रो' लाइनअप का विस्तार किया

Source : business.khaskhabar.com | Sep 07, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 samsung expands curd maestro refrigerator range in india 451378नई दिल्ली। सैमसंग ने सोमवार को अपने कर्ड माइस्ट्रो रेफ्रिजरेटर लाइनअप के तहत चार नए मॉडल भारत में लॉन्च किए। कर्ड माइस्ट्रो सैमसंग के अधिक क्षमता वाले फ्रिज की श्रृंखला है। कम्पनी ने कहा है कि कर्ड माइस्ट्रो लाइनअप अब 386 लीटर, 407 लीटर क्षमता में भी उपलब्ध होगा। इससे पहले इस लाइनअप के तहत 244, 265, 314 और 336 लीटर के फ्रिज लॉन्च किए जा चुके हैं।

386 लीटर क्षमता वाले फ्रिज की कीमत 55,990 (2 स्टार) रखी गई है जबकि 3 स्टार वाले मॉडल की कीमत 56,990 रुपये है। इसी तरह 407 लीटर क्षमता वाले फ्रिज (2 स्टार) की कीमत 61,990 और तीन स्टार वाले की कीमत 63,990 रुपये रखी गई है।

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कम्पनी सीमित समय तक ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत खरीदार 15 फीसदी तक कैशबैक और 990 रुपये की न्यूनतम ईएमआई पर फ्रिज अपने घर ले जा सकते हैं। (आईएएनएस)

[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ कपिल पर फिर से टूटा मुसीबतों का पहाड़, टॉप 10 की लिस्ट से बाहर ]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0