businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 17, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 100 points 47089मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 100.45 अंकों की तेजी के साथ 26,625.91 पर और निफ्टी 29.45 अंकों की बढोतरी के साथ 8,170.20 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 128.39 अंकों की तेजी के साथ 26,653.85 पर खुला और 100.45 अंकों या 0.38 फीसदी तेजी के साथ 26,625.91 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,730.55 के ऊपरी और 26,538.51 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 35.90 अंकों की तेजी के साथ 8,176.65 पर खुला और 29.45 अंकों या 0.36 फीसदी तेजी के साथ 8,170.20 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,195.25 के ऊपरी और 8,135.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 5.57 अंकों की गिरावट के साथ 11,359.06 पर और स्मॉलकैप 33.52 अंकों की तेजी के साथ 11,435.16 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.51 फीसदी), दूरसंचार (1.13 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.73 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.59 फीसदी) और वाहन (0.56 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (0.78 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.44 फीसदी) और तेल व गैस (0.10 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Headlines