businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा संस आईपीओ को एसपी ग्रुप के चेयरमैन शापूर मिस्त्री ने बताया 'सामाजिक और नैतिक जरूरत'

Source : business.khaskhabar.com | Sep 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 sp group chairman shapoor mistry terms tata sons ipo a social and ethical necessity 845687मुंबई । टाटा संस की लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स के विरोध के बाद एसपी ग्रुप के चेयरमैन शापूर मिस्त्री ने शुक्रवार को टाटा समूह की फ्लेगशिप कंपनी की लिस्टिंग को 'सामाजिक और नैतिक जरूरत' बताया। 
मिस्त्री ने टाटा संस पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पूर्ण स्पष्टता आ चुकी है और लिस्टिंग से पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत होगी।
उनके यह टिप्पणी टाटा ट्रस्ट्स के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें ट्रस्ट्स ने कहा था कि वे टाटा संस को पब्लिक करने के लिए सहमत नहीं हैं और सभी उपलब्ध विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए, "सिर्फ लिस्टिंग पर ही नहीं"। मिस्त्री ने कहा कि उनका ग्रुप टाटा संस के साथ सकारात्मक बातचीत करने के लिए तैयार है।
फिलहाल टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर टाटा ट्रस्ट्स और कंपनी के बोर्ड के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। एक तरफ टाटा ट्रस्ट्स, जिसकी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है, लिस्टिंग के पक्ष में नहीं है। वहीं, गुरुवार की बोर्ड बैठक में टाटा संस के बोर्ड सदस्यों ने लिस्टिंग को मंजूरी दी थी।
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस बोर्ड को दिए अपने बयान में ट्रस्ट का रुख फिर से दोहराया और कहा कि बोर्ड लिस्टिंग के मुद्दे पर पहले ही फैसला ले चुका है।
नोएल टाटा ने एक बयान में कहा था, "इस तरह के मामले के लिए कागजात, स्पष्टीकरण, सलाह और समय की जरूरत होती है और मुझे इसमें कोई शक नहीं कि ये सब तैयार किए जा रहे हैं। बोर्ड को पूरी जानकारी दी जाएगी।"
उन्होंने यह भी बताया कि आरबीआई के आदेश में खास तौर पर लिस्टिंग के बारे में नहीं कहा गया है। नोएल टाटा ने कहा, "आरबीआई के आदेश में 'लिस्टिंग का कोई जिक्र नहीं है'," और आगे कहा कि इसमें "किसी खास कदम" का जिक्र नहीं है और न ही यह कहा गया है कि टाटा संस ने नियमों का उल्लंघन किया है।
उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अभी तक आरबीआई के कम्युनिकेशन के कानूनी असर पर कोई राय नहीं बनाई है, जिसमें यह भी शामिल है कि टाटा संस को क्या करना है और कब तक करना है।
--आईएएनएस 

[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]


[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]