businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डेली राइड के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 125 किमी की रेंज और यूएसबी चार्जिंग जैसे कई फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | Sep 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 this electric scooter is best for daily rides with a range of 125 km and features like usb charging 847097
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

सिटी राइड हो या फिर कभी-कभी 100 किमी तक का सफर, दोनों ही मामलों में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वक्त लोगों में मन में हिचकिचाहट रहती है इसकी टॉप-स्पीड, चार्जिग टाइम और रेंज को लेकर। इसके लिए हम आपको यहां एक बेहतर विकल्प के बारे में बताएंगे जिसकी दावा की गई रेंज 125 किमी है। 

मोटर और परफॉर्मेंसः 

हम बात कर रहे हैं Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर की जिसमें BLDC हब मोटर दी गई है। इसकी रेटेड पावर 1.5 किलोवॉट और पीक पावर 2.4kW से 2.5kW के बीच है। इसका व्हील टॉर्क 110nm और इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 65kmph है। साथ ही, 0 से 40 की स्पीड यह सिर्फ 6.5 सेकंड में पकड़ सकती है। 

बैटरी और रेंजः 

Ampere Magnus Neo में 2.3kWh की LFP बैटरी दी गई है जो IP67 रेटिंग के साथ आती है। इसकी IDC रेंज की बात करें तो सिंगल चार्ज पर 125 किमी तक चलने का दावा करती है। इसके अलावा, साथ मिलने वाले स्टैंडर्ड 7A पोर्टेबल चार्जर से इसे 0 से 80% तक चार्ज होने में 5 घंटे और फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है। 

चेसिस और सस्पेंशनः 

इसमें डुअल-फ्रेम स्टील फ्रेम दिया गया है। फ्रंट की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ डुअल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलते हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 130mm के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें पहिए स्टील मेटल के है जिसमें आगे 12-इंच और पीछे 10-इंच के पहिए मिलते हैं। 

ये मिलते हैं फीचर्सः 
इसमें 3.5 इंच का डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, क्लॉक, डिस्टेंस-टू-एंप्टी और बैटरी परसेंटेज जैसी जानकारियां मिलती हैं। इसमें ऑल-LED सेटअप भी दिया गया है। इसके अलावा, इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, कैरी हुक, मल्टी-फंक्शन लॉक, साइड-स्टैंड कट-ऑफ और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

इतनी है कीमतः 
Ampere Magnus Neo की एक्स-शोरूम कीमत 90,999 रुपए से शुरू होती है। इसके Ocean Blue और Turmeric Latte वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 90,999 रुपए है। वहीं, इसके Misty Mauve वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 97,125 रुपए है।

[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]


[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]