टीवीएस के स्कूटर में सिंगल चार्ज पर 212 किमी की रेंज और 32 लीटर की स्टोरेज, डेली यूज के लिए बेस्ट है ईवी
Source : business.khaskhabar.com | Sep 28, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली टीवीएस आइक्यूब एसटी का 5.3kWh टॉप-टीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर रोजाना इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 212 किमी की IDC रेंज दे सकता है जिससे बार-बार चार्जिंग की झंझट खत्म हो जाता है। इसमें 32 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है जो सामान और हेलमेट रखने के लिए काफी सुविधाजनक है।
परफॉर्मेसं और रेंजः इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 82kmph है और यह 0 से 40kmph तक की स्पीड सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 212 किमी तक की IDC रेंज देता है। इसके अलावा, राइडिंग के लिए इसमें Eco और Power मोड दिए गए हैं और इसकी ग्रेडएबिलिटी 10 डिग्री है।
मोटर और पावरट्रेनः इस स्कूटर में BLDC हब-माउंटेड मोटर दी गई है। इसकी रेटेड पावर 3kW और पीक पावर 4.4kW है। इसमें 33nm का रेटेड टॉर्क और 140nm की पीक टॉर्क मिलता है। साथ ही, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा भी दी गई है।
बैटरी और चार्जिंगः इसमें 5.3kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो पानी और धूल के बचाव के किए IP67 रेटिंग के साथ आती है। 950Q 15A चार्जर के इस्तेमाल से इसकी बैटरी 0 से 80% तक लगभग 6 घंटे 50 मिनट में चार्ज होती है। इसके अलावा, इस स्कूटर का कर्ब वेट 132 kg है। इसमें 1301mm का व्हीलबेस, 157mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 770mm की सीट हाइट मिलती है।
सस्पेंशन ब्रेक और फीचर्सः इसे एक ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है जिसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ एडजस्टेबल हाइड्रोलिक ट्विन-ट्यूब शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें 220mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक, 130mm का रियर ड्रम ब्रेक और 12-इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। साथ ही, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 17.78mm के टचस्क्रीन डैशबोर्ड, स्मार्टकनेक्टिविटी और 32 लीटर के अंडर-सीट स्टोरेज की सुविधा मिलती है। वहीं, अगर इसकी कीमत की बात करें तो 1,75,384 रुपए की एक्स-शोरूम के साथ उपलब्ध है।
[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]
[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]
[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]