businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीवीएस भारत में जल्द लाएगा 450 सीसी वाली सस्ती बाइक्स

Source : business.khaskhabar.com | Oct 20, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tvs to soon launch affordable 450cc bikes in india 854690
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

टीवीएस एक नई और सस्ती मोटरसाइकिल रेंज को लाने की तैयारी कर रहा है। यह रेंज 450cc प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी जिसे कंपनी ने H-सीरीज का नाम दिया है। यह सिंगल-सिलिंडर मोटरसाइकिलों की एक सीरीज होगी। इसकी शुरुआत एक Roadster बाइक से होगी जिसके बाद इस सेगमेंट में और भी बाइक्स की एंट्री होगी। इस सीरीज की पहली बाइक को Milan में होने वाले EICMA 2026 मोटर शो में दिखाया जाएगा। 

मोटरसाइकिल रेंजः 
Norton के तहत एक नया मास-मार्केट मॉडल आने की उम्मीद है जिससे यह ब्रांड दुनिया भर में ज्यादा लोगों की पहुंच में आ जाएगा। कंपनी एक नया 450cc सिंगल-सिलिंडर मोटरसाइकिकल लाइनअप लेकर आ रही है जो लगभग 40-50bhp की पावर देगा। इस सीरीज की सबसे पहली बाइक Milan में होने वाले EICMA 2026 में अपनी ग्लोबल शुरुआत करेगी। 

भारत में होगा निर्माणः 
हाई-वॉल्यूम वाली मास-मार्केट Norton बाइक्स भारत में बनाई जाएंगी जो घरेलू बाजार के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए होंगी। अंदरूनी तौर पर H-सीरीज कहलाने वाला यह नया 450cc प्लैटफॉर्म, Royal Enfield की 450cc रेंज से मुकाबला कर सकता है। भारत के GST नियमों को देखते हुए इन आने वाली बाइक्स 350cc से कम वर्जन भी आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

ऐसी होगी बाइकः 
Norotn की नई 450cc सिंगल-सिलिंडर रेंज की शुरुआत एक Roadster से होने की बात कही गई है और इसके बाद कई सारे वर्जन भी आने की संभावना है। यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके बाद 450c ADV, 450 Scrambler, 450cc Cruiser, 450cc Bobber और 450cc Supersport वर्जन आ सकते हैं। 

इंजन और परफॉर्मेंसः 
इन बाइक्स या इस नए 450cc सिंगल-सिलिंडर इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह एक लिक्विड-कूल्ड इंजन हो सकता है। यह इंजन लगभग 40-45bhp की पावर और 40-45nm का टॉर्क दे सकता है और इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है। इस बाइक के 2026 के बीच में लॉन्च होने की उम्मीद है।

[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]


[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]