businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यूएस फेड बैठक, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

Source : business.khaskhabar.com | Sep 13, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 us fed meeting crude oil prices and domestic economic data will determine the stock markets movement next week 844378
बिजनेस डेस्क। मुंबई 

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड की बैठक, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से भारतीय शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी। ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अमेरिकी फेड की बैठक 15-16 सितंबर, 2026 को प्रस्तावित है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब महंगाई दर और बॉन्ड यील्ड उच्च स्तर पर हैं। ऐसे में फेड के निर्णय पर सभी निवेशकों की निगाहें बनी हुई है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतें भी 100 डॉलर के ऊपर चली गई हैं। 

बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 104.47 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 99.99 डॉलर पर था। अगले हफ्ते घरेलू स्तर पर भी कई अहम आंकड़े आने वाले हैं, जिसमें थोक महंगाई दर, खुदरा महंगाई दर, आयात-निर्यात, यात्री वाहन, बेरोजगारी और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े डेटा शामिल होंगे। 

सोमवार को गणेश चतुर्थी होने के कारण अगले हफ्ते शेयर बाजार में पहला कारोबारी सत्र मंगलवार को होगा। इसके अतिरिक्त, बीते हफ्ते बाजार का प्रदर्शन कमजोर रहा था। इस दौरान सेंसेक्स 1,733.67 अंक या 2.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,781.76 और निफ्टी 499.60 अंक या 2.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,398.10 पर बंद हुआ। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 881.85 अंक या 1.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,197.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 189.15 अंक या 0.94 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,906.30 पर था। 

सूचकांकों में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी (-6.54 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (-5.78 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (-2.39 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (-2.29 प्रतिशत), निफ्टी ऑयल एंड गैस (-2.24 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (-1.98 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (-1.94 प्रतिशत) और निफ्टी एफएमसीजी (-1.83 प्रतिशत) में देखी गई। दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर (0.51 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (0.21 प्रतिशत) और निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.15 प्रतिशत) बढ़त के साथ बंद हुए। -आईएएनएस

[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]