businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यामाहा ने लान्च की क्रोसओवर एडीवी 2027 बाइक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नए सेफ्टी फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | Sep 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 yamaha launches the crossover adv 2027 with bluetooth connectivity and new safety features 843618
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

यामाहा ने 2027 क्रॉसर डुअल-स्पोर्ट एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती कीमत BRL 22,890 (लगभग 4.27 लाख रुपये) है। इस बाइक का इंजन और मैकेनिकल पहले जैसा ही रखा गया है लेकिन Yamaha ने 2027 मॉडल में नए फीचर्स को जोड़ा है। 2027 Yamaha क्रॉसर का एक बड़ा अपडेट इसका फुल LED लाइटिंग पैकेज है। 

पुरानी बाइक में पहले से ही LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED DRL हैं लेकिन अपडेटेड मॉडल में आगे और पीछे दोनों तरफ LED टर्न इंडिकेटर के साथ-साथ LED टेल लैंप भी जोड़े गए हैं। एक और खास नया फीचर Yamaha मोटर ऑन ऐप के जरिए मिलने वाली ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के बाद राइडर्स औसत माइलेज, रूट हिस्ट्री, सर्विस शेड्यूल और लास्ट पार्किंग जैसी जानकारियों को देख सकते हैं। 

डिजिटल कंसोल और फीचर्सः 

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन के साथ-साथ कनेक्टेड स्मार्टफोन का बैटरी लेवल भी दिख सकता है। बाकी जानकारियों में गियर-पोजीशन इंडिकेटर, टैकोमीटर और Eco फंक्शन शामिल हैं। सुरक्षा से जुड़े अपडेट के तहत Yamaha ने इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच भी जोड़ दिया गया है। 

इंजन और पावरः 

2027 मॉडल में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। क्रॉसर में वही 149cc का एयर-कूल्ड फ्लेक्स-फ्यूल इंजन दिया गया है जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। पेट्रोल पर चलने पर यह 11.4hp की पावर देता है और Ethanol के साथ 11.7hp की पावर देता है। दोनों फ्यूल ऑप्शन में ही अधिकतम टॉर्क 12.75nm मिलता है। साथ ही, इस मोटरसाइकिल में 12-लीटर फ्यूल टैंक मिलता है। 

व्हील्स सस्पेंशन और ब्रेकिंगः 

इस बाइक में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं जिसमें 90/90 और 110/90 साइज के टायर दिए गए हैं। सस्पेंशन में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे लिंकेज टाइप-मोनोक्रॉस दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें ABS के साथ आगे 245mm का डिस्क ब्रेक और पीछे 203mm का डिस्क ब्रेक मिलता है।

[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]


[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]