businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नए अवतार में लौटी यामाहा मॉन्स्टर एनर्जी मोटोजीपी एडिशन बाइक, जानें कीमत और खास खूबियां

Source : business.khaskhabar.com | Aug 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 yamaha monster energy motogp edition bike returns in a new avatar know the price and special features 834221
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

यामाहा ने बाजार में लोकप्रिय बाइक्स R15 V4 और MT-15 Version 2.0 के मॉन्स्टर एनर्जी मोटोजीपी एडिशन को दोबारा लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इन बाइक्स को फिर से पेश कर दिया है। इसके साथ ही, यामाहा ने अपनी FZ सीरीज के तहत FZ-S Fi हाइब्रिड और FZ-S Fi स्टैंडर्ड में भी नए विजुअल अपडेट्स और फ्रेश कलर ऑप्शन्स जोड़े हैं। 

नई कीमत के बारे में जानिएः 

यामाहा R15 V4 मॉन्स्टर एनर्जी मोटोजीपी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1,76,050 रुपये रखी गई है। वहीं, MT-15 वर्जन 2.0 मोटोजीपी एडिशन की कीमत लगभग 1,77,230 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के मुताबिक, इन स्पेशल एडिशन मॉडल्स को ग्राहकों की मांग के कारण दोबारा पेश किया गया है। 

मोटोजीपी एडिशन में क्या है खासः 

R15 V4 और MT-15 वर्जन 2.0 पर मॉन्स्टर एनर्जी मोटोजीपी एडिशन से प्रेरित नई रेसिंग लिवरी दी गई है। फ्यूल टैंक, टैंक श्राउड्स और साइड पैनल्स पर वही ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं, जो फैक्ट्री रेसिंग बाइक्स में इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि, इंजन, चेसिस और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी स्टैंडर्ड मॉडल और मोटोजीपी एडिशन के बीच सिर्फ डिजाइन का अंतर है। 

FZ रेंज को मिले नए कलर ऑप्शनः 

यमाहा ने FZ-S Fi हाइब्रिड के लिए नया Ice Storm कलर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,39,200 रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, FZ-S Fi Standard में नया मेटैलिक ब्लैक शेड जोड़ा गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,29,880 रुपये है। कंपनी का कहना है कि ये नए रंग ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देंगे। 

यामाहा ने साफ किया है कि FZ रेंज में भी किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। नए मॉडल्स में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसका मतलब है कि इंजन, परफॉर्मेंस और फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे। 
मोटोजीपी एडिशन खरीदने वाले ग्राहकों को सिर्फ रेसिंग-स्टाइल ग्राफिक्स के लिए अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी। अगर आपके लिए स्टाइल और रेसिंग लुक ज्यादा मायने रखता है, तो यह एडिशन बेहतर विकल्प हो सकता है।

[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]


[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]