जनवरी में निफ्टी 500 में केवल कमोडिटी का रहा योगदान, सालाना रिटर्न में मिडकैप शेयर रहे सबसे आगे
मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट में कहा गया है कि निफ्टी मिडकैप 150 ने पिछले तीन महीनों में 2.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जबकि पिछले छह महीनों में इसमें 0.61 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली।
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, ऑटो स्टॉक्स में हुई खरीदारी
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 294.75 अंक या 0.49 प्रतिशत 60,735.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65.30 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,451.20 अंक पर था।
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी, घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी से बाजार को मिला सहारा
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) एक बार फिर से खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। पिछले नौ कारोबारी सत्रों में एफआईआई ने 2 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर खरीदे हैं, जिससे बाजार में तेजी देखने को मिली है।
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा सेक्टर में बढ़त; एफएमसीजी और आईटी में गिरावट
वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क तेजी के साथ हरे निशान में खुले।
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला, सेंसेक्स में 400 अंकों की उछाल
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला।
अगले हफ्ते महंगाई के नए आंकड़े: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के डिटेल्स समेत ये अहम ट्रिगर्स तय करेंगे बाजार की दिशा
विश्लेषकों के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील के ढांचे से जुड़ी और जानकारी भी बाजार के लिए अहम रहेगी। विशेषज्ञों ने बताया कि इस दौरान कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, जिससे कुछ खास शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है।
भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद लाल निशान में बंद
भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,313.93 और निफ्टी 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ।
मिश्रित वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को सपाट हुई। सेंसेक्स करीब 60 अंकों की गिरावट के साथ 83,757.54 और निफ्टी मात्र एक अंक की कमजोरी के साथ 25,755 पर खुला।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत, बढ़ा निवेशकों का भरोसा
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद मंगलवार को भारतीय रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हो गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 90.29 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। इस समझौते से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और विदेशी निवेश भारत की ओर आने लगा।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर में रही, जो करीब 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के पास ट्रेड करता दिखा।