डब्ल्यूटीओ के सदस्यों के बीच नवाचार और अवसरों का समान रूप से होना चाहिए बंटवारा : पीयूष गोयल
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि डब्ल्यूटीओ में चल रही चर्चाओं में उरुग्वे राउंड से उत्पन्न असंतुलन को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को उत्पादक क्षमता बढ़ाने, रोजगार सृजित करने और वैश्विक व्यापार में सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करने का समान अवसर मिलना चाहिए।
यूपी सरकार ने पंच एआई के साथ एमओयू किया रद्द, जांच में खामियां मिलने पर लिया फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को ध्यान में रखते हुए पंच एआई के साथ किया गया समझौता रद्द कर दिया है।
पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी।
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग बढ़कर वित्त वर्ष 26 में 88 प्रतिशत हुई : केंद्र
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग में तेज वृद्धि हुई है और वित्त वर्ष 2025-26 में (अप्रैल-फरवरी तक) देश में कुल रिजर्व बुकिंग में डिजिटल की हिस्सेदारी 48.25 करोड़ और 88 प्रतिशत रही है।
एलआईसी को वित्त वर्ष 22 के लिए इनकम टैक्स से मिला डिमांड नोटिस
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को बताया कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए डिमांड नोटिस प्राप्त हुआ है।
बांग्लादेश में खाद्य महंगाई की ‘रेड’ स्थिति बरकरार, हालिया वृद्धि से बढ़ी चिंता
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों और वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश लगभग पिछले तीन वर्षों से भी उन अर्थव्यवस्थाओं की 'रेड' श्रेणी में बना हुआ है, जहां खाद्य असुरक्षा और महंगाई का जोखिम उच्च स्तर पर है।
मध्य पूर्व तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव
मध्य पूर्व में लंबे समय तक संघर्ष की आशंका और शांति की कोशिशों के संकेत के बीच तेल बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक समय कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गईं लेकिन बाद में फिर नीचे आ गईं।
आईपीओ के जरिए पैसे जुटाने में फाइनेंशियल सेक्टर सबसे आगे, वित्त वर्ष 26 में 34 प्रतिशत रही हिस्सेदारी
वित्त वर्ष 26 में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के जरिए पैसे जुटाने में फाइनेंशियस सेक्टर सबसे आगे रहा है और चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-फरवरी की अवधि में जुटाई गई कुल फंडिंग में इसकी हिस्सेदारी 34 प्रतिशत रही है। यह जानकारी एनएसई की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
डिजिटल एनबीएफसी ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में बांटे करीब 10 करोड़ पर्सनल लोन : रिपोर्ट
डिजिटल एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) ने वित्त वर्ष 26 के पहले नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर) में 9.9 करोड़ डिजिटल पर्सनल लोन बांटे हैं और इनकी वैल्यू 1,53,260 करोड़ रुपए रही। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026 में 11 लाख करोड़ से ज्यादा पूंजीगत निवेश की बनाई योजना: सरकार
सरकार ने सोमवार को कहा कि भारतीय कंपनियों (इंडिया इंक) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) की योजना बनाई है, जो निजी कॉरपोरेट सेक्टर में मजबूत निवेश रुझान को दर्शाता है।