नेपाल सरकार ने भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया: सरकार
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि नेपाल ने भारत से आमों के आयात पर प्रतिबंध या रोक लगा दी है। मंत्रालय ने इन खबरों को तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बताया।
जिंक पार्क के तहत सल्फोजाइम एग्रो के साथ MOU से सस्टेनेबल मेटल रिकवरी मिलेगा को बढ़ावा
इस सहयोग के तहत, सल्फोजाइम एग्रो जिंक इंडस्ट्रियल पार्क में अपने प्रस्तावित परिचालन स्थापित करेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जिंक-आधारित सामग्रियों को औद्योगिक और डाउनस्ट्रीम अनुप्रयोगों के लिए मूल्य-वर्धित उत्पादों में संसाधित करना होगा।
केंद्र ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में डिफेंस की जमीन पर पहले बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
रक्षा मंत्रालय की खाली पड़ी रक्षा भूमि के अधिकतम उपयोग की पहल के तहत, केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोलर पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई।
आरबीआई ने नहीं लिया कागजी नोट बंद करने का फैसला, पीआईबी फैक्ट चेक में वायरल दावा निकला फर्जी
सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के भ्रामक दावे वायरल हो रहे हैं।
दशक भर के आर्थिक सुधारों का नतीजा है 7.7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ, भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत की 7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर सरकार द्वारा पिछले एक दशक में किए गए लगातार नीतिगत हस्तक्षेपों और आर्थिक सुधारों का परिणाम है। इन्हीं सुधारों की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है।