भारत में म्यूचुअल फंड्स की पहुंच अगले 10 वर्षों में दोगुनी होगी, एयूएम 300 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान
भारत में म्यूचुअल फंड्स की पहुंच अगले 10 वर्षों में 10 प्रतिशत से दोगुनी होकर 20 प्रतिशत के पार पहुंचने का अनुमान है। साथ ही इस दौरान म्यूचुअल फंड्स की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 300 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
भारत को अपने विकास का रास्ता खुद निर्धारित करना होगा, बाहरी दबावों का विरोध करें : गौतम अदाणी
भारत को अपने विकास का रास्ता स्वयं निर्धारित करना होगा और बाहरी दबावों का विरोध करना होगा। यह बयान मंगलवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दिया।
एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने इस वर्ष नवंबर में शानदार परिचालन प्रदर्शन करवाया दर्ज
इस्पात मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, भारत के सबसे यंग इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने अपनी वैल्यू चेन में ऑपरेशनल माइलस्टोन के महत्वपूर्ण सेट के साथ नवंबर 2025 का समापन किया।
केंद्र सरकार और आरबीआई नागरिकों को अनऑथराइज्ड डिजिटल लोन ऐप्स के शोषण से बचा रहे : वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, सरकार और केंद्रीय बैंक आरबीआई ने नागरिकों को अनऑथराइज्ड डिजिटल लोन ऐप्स से सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर कई पहलें लॉन्च की हैं।
आईएमएफ ने भारत के यूपीआई को दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम के रूप में मान्यता दी
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में कहा कि इस तथ्य को आईएमएफ की जून 2025 की ‘बढ़ते खुदरा डिजिटल भुगतान (इंटरऑपरेबिलिटी की वैल्यू)’ रिपोर्ट में बताया गया था। इसके अलावा, एसीआई वर्ल्डवाइड की 'प्राइम टाइम फॉर रियल-टाइम' 2024 रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक रियल-टाइम भुगतान प्रणाली में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी और 129.3 अरब के लेनदेन के साथ यूपीआई वैश्विक सूची में शीर्ष पर है।
डीजीसीए का टैरिफ निगरानी दस्ता 78 हवाई मार्गों के किरायों की कर रहा मॉनिटरिंग: केंद्र
केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में बताया कि टीएमयू एयरलाइनों की वेबसाइटों का उपयोग करके मासिक आधार पर 78 चयनित मार्गों पर हवाई किराए की निगरानी करती है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि एयरलाइंस उनके द्वारा घोषित सीमा से बाहर हवाई किराया नहीं वसूलें।
सेबी ने लॉन्च किया पीएआरआरवीए प्लेटफॉर्म, एक्सपर्ट्स के रिटर्न के दावों को आसानी से कर पाएंगे वेरिफाई : तुहिन कांत पांडे
सेबी ने पास्ट रिस्क एंड रिटर्न वेरिफिकेशन एजेंसी (पीएआरआरवीए) को लॉन्च किया गया है। इससे भारत में निवेशक एक्सपर्ट्स के पिछले रिटर्न के दावों को आसानी से वेरिफाई कर पाएंगे। यह ग्लोबल फाइनेंशियल वर्ल्ड अपनी तरह पहला प्रयोग है। इससे बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी। यह बयान सोमवार को तुहिन कांत पांडे की ओर से दिया गया।
नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के जरिए जॉब सीकर्स के लिए 8 करोड़ से अधिक वैकेंसी करवाई गईं उपलब्ध : मनसुख मांडविया
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को संसद में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 20 नवंबर तक सरकार के नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर सभी जॉब सीकर्स के लिए 8.17 करोड़ वैकेंसियां उपलब्ध करवाई गईं।
भारत ने चालू वित्त वर्ष में अपनी अब तक की सबसे अधिक गैर-जीवाश्म क्षमता वृद्धि 31.25 गीगावाट दर्ज की
भारत क्लीन एनर्जी को लेकर महत्वपूर्ण विस्तार कर रहा है। हाल ही में केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक इवेंट में जानकारी देते हुए कहा कि देश ने चालू वित्त वर्ष में अपनी अब तक की सबसे अधिक गैर-जीवाश्म क्षमता वृद्धि 31.25 गीगावाट दर्ज की है, जिसमें 24.28 गीगावाट सौर क्षमता शामिल है।
रेपो रेट में कटौती का असर! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाईं रिटेल लोन की दरें
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती के बाद होम लोन की ब्याज दर 7.10 प्रतिशत से शुरू होती है। वहीं, कार लोन की ब्याज दर 7.45 प्रतिशत है। बैंक ने आगे कहा कि ये दरें वर्तमान में बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध सबसे प्रतिस्पर्धी दरों में से हैं।
इंडिगो ने अब तक यात्रियों को जारी किया 610 करोड़ रुपए का रिफंड : केंद्र
मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है और उड़ानें सामान्य स्तर पर लौट रही हैं। इंडिगो की उड़ानों का संचालन शुक्रवार को 706 से बढ़कर शनिवार को 1,565 हो गया और रविवार के अंत तक इसके 1,650 तक पहुंचने की संभावना है। अन्य सभी घरेलू एयरलाइंस सुचारू रूप से और पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।