businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दो दिन में 33 पैसे लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के भाव स्थिर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 15, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 33 paisa rise petrol diesel prices stable 413708नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 33 पैसे, जबकि चेन्नई में 35 पैसे लीटर महंगा हो गया है। हालांकि, डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन स्थिरता बनी रही। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को 18 पैसे, जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ, वहीं डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल बढ़कर क्रमश: 73.63 रुपये, 76.33 रुपये, 79.30 रुपये और 76.53 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.79 रुपये, 68.20 रुपये, 69.01 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में शुक्रवार को 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 62.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।  (आईएएनएस)

[@ क्या होता है पितृदोष व मातृदोष]


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना इस बात का देती थी ताना]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0