businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

उज्जवला योजना के तहत 6 करोड़ LPG कनेक्शन दिए गए : गोयल

Source : business.khaskhabar.com | Feb 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 6 cr lpg connections given under ujjwala mostly to women goyal 366503नई दिल्ली। केंद्र ने शुक्रवार को ऐलान किया कि सरकार ने उज्जवला योजना के अंतर्गत छह करोड़ से ज्यादा निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन गरीब परिवारों को उपलब्ध कराए हैं।

2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि स्वच्छ खाना पकाने के लिए रसोई ईंधन उपलब्ध कराने में इतनी प्रगति के साथ, वर्तमान सरकार अपने वर्तमान कार्यकाल में 8 करोड़ गरीब परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त प्रदान करने की उज्जवला योजना के लक्ष्य को पूरा करने की ओर अच्छी तरह से बढ़ रही है।

गोयल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सरकार की सफलता की उल्लेखनीय कहानी है और इसके लाभार्थियों में अधिकांश महिलाएं हैं। ’’
(आईएएनएस)

[@ हैल्दी सूप से पाएं परफेक्ट फिगर]


[@ अनोखा मामला! पुलिस ने भैंस को किया गिरफ्तार]


[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0