businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमेजन के वरिष्ठ अधिकारी ने एक साल अवकाश लेने की घोषणा की

Source : business.khaskhabar.com | Aug 02, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 amazon senior official announces a year off 396842सैन फ्रांसिस्को। कामकाजी जीवन से एक साल की छुट्टी को चुनते हुए अमेजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेफ ब्लैकबर्न ने 2020 में पूरे साल की छुट्टी लेने का फैसला किया है।

ब्लैकबर्न साल 1998 में अमेजन में शामिल हुए थे, उन्होंने कर्मचारियों को बुधवार को भेजे ईमेल से अपने फैसले से अवगत कराया।

न्यूज पोर्टल वेराइटी ने अमेजन कार्यकारी के ईमेल के हवाले से बताया, ‘‘अवकाश के लिए वक्त निकालना कभी भी आसान नहीं रहा है, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि मेरे और मेरे परिवार के लिए छुट्टी बिताने का यही सही समय है।’’

ई-कॉमर्स दिग्गज के साथ अपने 21 सालों के जुड़ाव के दौरान ब्लैकबर्न ने कंपनी की व्यापक परियोजनाओं पर काम किया है, जिसमें थर्ड पार्टी मार्केट प्लेस से लेकर व्यापार विकास और विज्ञापन शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले सात सालों में उन्होंने अमेजन के तेजी से बढ़ते मीडिया कारोबार पर ध्यान दिया था, जिसमें प्राइम वीडियो, अमेजन स्टूडियो और अमेजन म्यूजिक शामिल है।

ब्लैकबर्न को अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस के करीबी सलाहकारों में से एक माना जाता है।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, ब्लैकबर्न के पास अमेजन के 71,000 शेयर्स हैं, जिनकी कीमत 13.2 करोड़ डॉलर है।
(आईएएनएस)

[@ वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बताया 2019 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार]


[@ लियोनार्डो ने ऐसे भगाया तनाव]


[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0