businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बीयूमर ग्रुप ने रिलायंस मेट सिटी में अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

Source : business.khaskhabar.com | Dec 12, 2025 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 beumer group inaugurates state of the art manufacturing plant at reliance met city 775281गुरुग्राम। रिलायंस मेट सिटी (मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड) ने सेक्टर-5, झज्जर (हरियाणा) में बीयूमर ग्रुप के नए अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। बीयूमर ग्रुप, जो इंट्रालॉजिस्टिक्स, कन्वेयिंग, पैकेजिंग, पेलटाइज़िंग, सॉर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन टेक्नोलॉजी में वैश्विक अग्रणी है, ने भारत में अपने विनिर्माण विस्तार के लिए मेट सिटी को प्राथमिक स्थान चुना है। यह नया संयंत्र मेट सिटी की एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थिति को और मजबूत करता है। 
रिलायंस मेट सिटी के सीईओ श्रीवल्लभ गोयल ने कहा, “बीयूमर का यहां आना मेट सिटी के विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशक–हितैषी माहौल पर वैश्विक कंपनियों के विश्वास को दर्शाता है।” बीयूमर ग्रुप क्लस्टर एशिया के सीईओ नितिन व्यास ने कहा, “42,508 वर्गमीटर भूमि पर बना यह संयंत्र न केवल भारत बल्कि वैश्विक ग्राहकों की जरूरतों को भी पूरा करेगा। 
यह परियोजना मात्र 15 महीनों में पूरी होना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।” 600 से ज्यादा कंपनियों और 40,000 ज्यादा नौकरियों वाली रिलायंस मेट सिटी आज वैश्विक व घरेलू उद्योगों की प्रमुख निवेश गंतव्य बनी हुई है।

[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0