businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यूनियन बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़ा, एनपीए घटा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 union bank profit rises 32 in the second quarter npas decline 854339मुंबई । सरकारी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को वित्त वर्ष 27 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 5,781 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 4,425 करोड़ रुपए था।  
सितंबर तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज से आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 10,582 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 8,813 करोड़ रुपए थी। 
बैंक का कंसोलिडेटेड परिचालन से मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में सालाना आधार पर करीब 19 प्रतिशत बढ़कर 8,150 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6,844 करोड़ रुपए था। 
वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिला है। बैंक का ग्रॉस एनपीए कम होकर 2.42 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछली तिमाही में 2.65 प्रतिशत और एक साल पहले समान अवधि में 3.29 प्रतिशत था। 
इस दौरान नेट एनपीए में भी गिरावट देखने को मिली है। बैंक का नेट एनपीए घटकर 0.42 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछली तिमाही में 0.47 प्रतिशत और एक साल पहले समान अवधि में 0.55 प्रतिशत था। 
बैंक के कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो सितंबर तिमाही में 18.61 प्रतिशत रहा है, जो कि पिछली साल की समान अवधि में 17.70 प्रतिशत था। हालांकि, इसमें तिमाही आधार पर कमी देखने को मिली है और यह जून तिमाही में 19.15 प्रतिशत पर था। 
बैंक की नेटवर्थ में भी सितंबर तिमाही में उछाल देखने को मिला है और यह सालाना आधार पर 14.57 प्रतिशत बढ़कर 1,34,105 करोड़ रुपए हो गई है। जून तिमाही में यह 1,28,928 करोड़ रुपए पर थी। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में यह 1,17,044 करोड़ रुपए पर थी। 
नतीजों के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में उछाल दर्ज किया गया और यह दोपहर 1:50 पर 5.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 180.75 रुपए पर था। बीते एक महीने में शेयर ने करीब 2 प्रतिशत, इस साल की शुरुआत से अब तक 17 प्रतिशत, बीते एक साल में करीब 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 
--आईएएनएस 

[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]