businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नोकिया की साझेदारी में डेटा सेंटर को उन्नत बनाएगी एयरटेल

Source : business.khaskhabar.com | Feb 28, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 bharti airtel partners with nokia to automate data centre network 371358नई दिल्ली। फिनलैंड की दूरसंचार कंपनी नोकिया ने बुधवार को कहा कि भारती एयरटेल अपने डेटा सेंटरों को उन्नत बनाने के लिए नोकिया के न्यूएज नेटवर्क समाधान का इस्तेमाल करेगी।

न्यूएज नेटवर्क नोकिया का सॉफ्टवेयर आधारित नेटवर्किंग सॉल्यूशन केंद्रित उद्यम है।

नोकिया ने एक बयान में कहा कि एयरटेल देश के उत्तरी व दक्षिणी हिस्सों में स्थित 15 सेवा क्षेत्रों (सर्कल) में अपने डेटा सेंटर नेटवर्क को स्वचालित करने के लिए न्यूएज नेटवर्क वीएसपी (वर्चुअलाइज्ड सर्विसेज प्लेटफॉर्म) का इस्तेमाल करेगी।

भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रनदीप सेखों ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि नोकिया के साथ साझेदारी से हमें अपने डेटा सेंटर को उन्नत बनाने में मदद मिलेगी और इससे हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने में सक्षम होंगे।’’

(आईएएनएस)

[@ टीवी की इशिता को लगी गोली, रो पड़े फैंस]


[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0