businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

‘पेटीएम कैशबैक डेज’ में 15 से 20 प्रतिशत का कैशबैक

Source : business.khaskhabar.com | Dec 13, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 cashback of 15 to 20 percent in paytm cashback day 356471नई दिल्ली। अगर आप हर छोटी-मोटी जरूरत के लिए पेटीएम से भुगतान करते हैं, तो पेटीएम आपके लिए 12 से 16 दिसंबर के बीच ‘पेटीएम कैशबैक डेज’ की एक पहल लेकर आया है, जिसमें उत्पादों पर 15 से 20 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। कंपनी ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

पेटीएम के सीओओ किरण वासिरेड्डी ने कहा, ‘‘पेटीएम कैशबैक डेज के तहत हम बेहतरीन डील्स और कैशबैक का तोहफा लेकर आए हैं। हमारा यह कदम देश में मोबाइल पेमेंट को व्यापक बनाने की दिशा किए जा रहे प्रयासों का एक अहम हिस्सा है और इससे हमारे मर्चेंट पार्टनर्स को भी बहुत मदद मिलेगी।’’
 
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘पेटीएम उपयोगकर्ता बिग बाजार में दो हजार की खरीद पर दो सौ रुपये, सेंट्रल स्टोर पर 2,500 रुपये की न्यूनतम खरीदारी पर तीन सौ रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।’’

कंपनी के मुताबिक, ‘‘ इसके अलावा बीयर कैफे में 15 प्रतिशत, वांगो व मैड ओवर डोनट्स में 250 रुपये के बिल पर 20 प्रतिशत, कैफे कॉफी डे में 350 रुपये के बिल पर 15 प्रतिशत और चायोज में 350 से अधिक के बिल पर 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अलावा कपड़ों पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक दिया जा रहा है।’’
(आईएएनएस)

[@ इन क्रैश कोर्सेज से बनाएं शानदार करियर]


[@ इस लडकी की कमर देख हर कोई दंग, देखें वीडियो]


[@ दो हजार रूपए में मिलेगी हार्ले से लेकर बुलट, जानिए कैसे]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0