businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गूगल क्रोम पर वीडियो प्ले और पॉज की सुविधि जल्द

Source : business.khaskhabar.com | July 08, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 chrome users to soon play and pause videos in browser 392334सैन फ्रांसिस्को। प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपने क्रोम ब्राउजर के टूलबार में प्ले और पॉस बटन जोडऩे के लिए काम कर रहा है, जिससे यूजर्स को ब्राउजर में चल रहे वीडियो को पॉस (रोकने) या आगे बढ़ाने की सुविधा मिल सके, भले ही वीडियो कहीं से आया हो।

जेडनेट के अनुसार, गूगल क्रोम के नए फीचर को ग्लोबल मीडिया कंट्रोल्स (जीएमसी) कहते हैं और फिलहाल इसका परीक्षण चल रहा है।

बटन ऑडियो और वीडियो- दोनों कंटेंट पर काम करेगा और क्रोम की कई विंडोज पर काम करेगा।

शनिवार रात प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘यूजर्स अलग विंडो पर चल रहे वीडियो को भी साथ ही पॉस कर सकेंगे, और जरूरी नहीं कि वर्तमान वाली विंडो में यह चल ही रहा हो।’’

यह बटन विंडो, मैक और लाइनक्स के लिए डेस्कटॉप वर्जन पर उपलब्ध होगी।
(आईएएनएस)

[@ मुंह की स्वच्छता जरूरी वरना नतीजे घातक... ]


[@ बेटी को लेकर किम ने किया खुलासा]


[@ नकारात्मक भूमिकाओं से ब्रेक का आनंद ले रही हैं अनीशा हिंदुजा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0