businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कोल इंडिया का निवल मुनाफा चौथी तिमाही में 362 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | May 31, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 coal india reports 362 percent rise in q4 net profit 385195कोलकाता। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसका निवल मुनाफा बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 362 फीसदी बढक़र 6,024.23 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में कंपनी का निवल मुनाफा 1,302.63 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि आलोच्य तिमाही में उसका संचालन से प्राप्त राजस्व पिछले साल की समान अवधि से 7.5 फीसदी बढक़र 28,546.26 करोड़ रुपये हो गया।

पूरे वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान कोल इंडिया का निवल मुनाफा 17,462.18 करोड़ रुपये रहा जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का निवल मुनाफा 7,038.44 करोड़ रुपये था।
(आईएएनएस)

[@ अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX]


[@ अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...]


[@ नेमार ने कहा, 17 मई को मेरा आखिरी मेडिकल टेस्ट है और...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0