businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कच्चे तेल के दाम में अगले सप्ताह तेजी के आसार

Source : business.khaskhabar.com | July 15, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 crude oil prices rise sharply next week 393598नई दिल्ली। मांग में नरमी के बावजूद अगले सप्ताह कच्चे तेल के दाम में तेजी के आसार हैं क्योंकि अमेरिका में तेल व गैस के रिग में कमी आने से कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव से खाड़ी देशों से तेल की आपूर्ति प्रभावित होने का संकट भी बना हुआ है, जिससे पिछले सप्ताह कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिली।

पिछले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के भाव में करीब दो डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

तेल बाजार विश्लेषक बताते हैं कि अमेरिका में तेल का उत्पादन घटने से कीमतों में तेजी की संभावना बनी हुई है, जिससे ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग हाउस के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (एनर्जी व करेंसी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने बताया कि अमेरिका में पिछले सप्ताह तेल व गैस के कुओं में कमी आने से तेल का उत्पादन घटने की संभावना बनी हुई है जिससे कच्चे तेल के भाव को सपोर्ट मिलेगा।

हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में पिछले सप्ताह तेल के कुओं की संख्या चार घटकर 784 रह गई है।

अमेरिका में अटलांटिक महासागर से उठने वाले तूफान का सीजन होने के कारण तेल का उत्पादन प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से तेल की आपूर्ति प्रभावित होने का संकट बना हुआ है जिससे कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है।

गुप्ता ने कहा कि अगर अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव के समाधान को लेकर प्रगति की कोई रिपोर्ट आती है तो इस सप्ताह ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जा सकता है।

पिछले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का सितंबर अनुबंध शुक्रवार को बीते सत्र से 0.54 की तेजी के साथ 66.88 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि साप्ताहिक आधार पर ब्रेंट क्रूड के भाव में दो डॉलर से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का अगस्त डिलीवरी वायदा अनुबंध शुक्रवार को बीते सत्र से 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 60.37 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) कच्चे तेल का जुलाई अनुबंध शुक्रवार को नौ रुपये की तेजी के साथ 4,141 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ, लेकिन साप्ताहिक आधार पर तेल के दाम में 200 रुपये प्रति बैरल से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
(आईएएनएस)

[@ परिवार और बढ़ाने की इच्छुक है ये हसीना]


[@ इस शो से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है अभिनेत्री साक्षी तंवर]


[@ ICC वनडे रैंकिंग : टीम इंडिया को पछाडक़र शीर्ष पर आया यह देश]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0