businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डालमिया सीमेंट को जीएसटी विभाग से मिले 266 करोड़ रुपए के कारण बताओ नोटिस

Source : business.khaskhabar.com | Nov 30, 2025 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 dalmia cement receives rs 266 crore show cause notice from gst department 771965मुंबई। डालमिया भारत की सहयोगी कंपनी डालमिया सीमेंट(भारत) को तमिलनाडु के सेल्स टैक्स ऑफिस से 266.3 करोड़ रुपए मूल्य का कारण बताओ नोटिस मिला है। यह नोटिस सेंट्रल जीएसटी और तमिलनाडु जीएसटी एक्ट की धारा 74 के तहत असिसमेंट ईयर 2019-20 और 2022-23 के लिए जारी किए गए हैं। 
कंपनी की ओर से नियामक फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, तिरुचिरापल्ली के लालगुडी में सेल्स टैक्स अधिकारी ने दो असिसमेंट वर्षों के दौरान कर योग्य टर्नओवर और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) दावों में पाए गए अंतर के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हम सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल) के खिलाफ एक न्यायिक कार्यवाही में असिसमेंट ईयर (एवाई) 2019-20 और एवाई 2022-23 के लिए केंद्रीय जीएसटी / तमिलनाडु जीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 74 के तहत दो कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।" 
कंपनी के अनुसार, एवाई 2019-20 के लिए दिए गए नोटिस में सरकारी एजेंसी की ओर से 128.39 करोड़ रुपए टैक्स और 19.25 करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में मांगे गए हैं। एवाई 2022-23 के लिए दिए गए नोटिस में सरकार की ओर से 59.32 करोड़ रुपए टैक्स और इतने ही पैसे जुर्माने के रूप में मांगे गए हैं। डालमिया सीमेंट ने बताया कि यह कारण बताओ नोटिस कंपनी को 28 नवंबर 2025 को शाम 7:30 बजे मिले थे। 
डालमिया सीमेंट ने स्पष्ट किया है कि इन नोटिसों का कंपनी पर कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस मामले का समाधान कैसे किया जाएगा, लेकिन संकेत दिया कि इन नोटिसों के परिणामस्वरूप उसे कोई वित्तीय बोझ पड़ने की उम्मीद नहीं है। 
1939 में स्थापित डालमिया भारत, 49.5 मिलियन टन प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता के साथ भारत की चौथी सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी है। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली में है और यह 10 राज्यों में 15 सीमेंट संयंत्रों का संचालन करती है। -आईएएनएस

[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]


[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0