businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डेटॉल का एलोवेरा साबुन लांच

Source : business.khaskhabar.com | Sep 12, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 dettol launches new aloe vera soap 340440नई दिल्ली। एंटीसेप्टिक साबुन श्रेणी में अग्रणी डेटॉल ने मंगलवार को ‘जम्र्स का फिल्टर’ डेटॉल एलोवेरा साबुन लांच किया, जो एलो वेरा से भरपूर है और त्वचा को कीटाणुओं से सुरक्षित रखता है।

डेटॉल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि बाहरी वातावरण में प्रदूषण और धूल जैसे तत्व होते हैं, जिसमें बहुत सारे कीटाणु होते हैं और ये त्वचा रोग का कारण बनते हैं। एलोवेरा से भरपूर नया डेटॉल साबुन 99.9 प्रतिशत कीटाणुओं से सुरक्षा का वादा करता है।

डेटॉल के दक्षिण एशिया के मुख्य विपणन अधिकारी पंकज दुहान ने बताया, ‘‘स्वास्थ्य के लिए डेटॉल नंबर वन भरोसेमंद भागीदार है और हम उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर निरंतर नवोन्मेष करते हैं और समाधान उपलब्ध कराते हैं। हमें पता है कि त्वचा रोग में वृद्धि हो रही है और इसका एक प्रमुख कारण कीटाणु हैं। कीटाणुओं को मारने में दशकों की प्रमाणित विशेषज्ञता के साथ, डेटॉल अब आपकी त्वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा से भरपूर वहीं भरोसेमंद सुरक्षा पेश कर रहा है।’’(आईएएनएस)

[@ दो हजार रूपए में मिलेगी हार्ले से लेकर बुलट, जानिए कैसे]


[@ उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी.... ]


[@ ...तो इसलिए संबंध के बाद कमजोर महसूस करते है पुरुष]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0