businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तिमाही नतीजे टलने पर डीएचएफएल का शेयर 11 फीसदी लुढक़ा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 29, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 dhfl puts off quarterly results scrips tank 11 percent 390664मुंबई। बंधक कर्जदाता डीएचएफएल के तिमाही वित्तीय नतीजे की घोषणा स्थगित होने के बाद इस सप्ताह शुक्रवार को दूसरे दिन कंपनी के शेयर पर बिकवाली का भारी दबाव दिखा।

डीएचएफएल का शेयर शुक्रवार को 11.75 फीसदी लुढक़ कर 72.1 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 34 फीसदी की गिरावट आई है।

कंपनी ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में कहा कि अप्रत्याशित कारणों से मार्च में समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा 13 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कंपनी ने बताया कि बोर्ड की बैठक की निर्धारित तिथि को उसके कुछ निदेशक मौजूद नहीं थे।

कंपनी के वाणिज्यिक पत्र में आंशिक चूक पाए जाने पर इस सप्ताह डीएचएफएल पर निवेशकों का भरोसा कम हुआ।

(आईएएनएस)

[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ ‘इसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई, मेरे पेट में कुछ होने लगा’]


[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0