businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डीएचएफएल के शेयर में जोरदार उछाल

Source : business.khaskhabar.com | Mar 28, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 dhfl stocks end 10 percent over stake sale reports 375882मुंबई। दीवान हाउसिंग फाइनेंस (डीएचएफएल) की हिस्सेदारी की बिकवाली की रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर में गुरुवार को जोरदार उछाल आया।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर डीएचएफएल का शेयर दिनभर के कारोबार के दौरान 13.64 फीसदी का जोरदार उछाल दर्ज करने के बाद करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, पीरामल ग्रुप और बेरिंग प्राइवेट इक्विटी (पीई) द्वारा डीएचएफएल की हिस्सेदारी खरीद सकती हैं।

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का शेयर 12.80 रुपये यानी 9.38 फीसदी की तेजी के साथ 149.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

डीएचएफएल ने चार फरवरी को रेग्यूलेटरी फाइलिंग में कहा कि कपंनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेश ने जिक्र किया है कि कंपनी में रणनीतिक निवेशकों को लाने का इरादा है।

(आईएएनएस)

[@ 18 साल के लडके के पेट से निकला अविकसित भ्रूण!]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ नकारात्मक भूमिकाओं से ब्रेक का आनंद ले रही हैं अनीशा हिंदुजा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0