businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फेसबुक ने एडम मोसेरी को इंस्टाग्राम का प्रमुख बनाया

Source : business.khaskhabar.com | Oct 03, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 facebook appoints adam mosseri as instagram head 344203सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने एडम मोसेरी को फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम का प्रमुख नियुक्त किया है। मोसेरी इंस्टाग्राम के सहसंस्थापक केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिगर के स्थान पर यह पद संभालेंगे। दोंनों ने सितंबर में अपनी रवानगी का ऐलान किया था।

सिस्ट्रोम और क्रिगर ने सोमवार को अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘हम मजबूत डिजाइन बैकग्राउंड वाली शख्सियत को इस कंपनी के नेतृत्व की जिम्मेदारी को सौंपकर उत्साहित महसूस कर रहे हैं।’’

मोसेरी ने डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 2008 में फेसबुक की डिजाइन टीम से जुड़े थे।

वह अपनी नई जिम्मेदारी के तहत इंस्टाग्राम के सभी कामकाज देखेंगे और नई कार्यकारी टीम की नियुक्ति करेंगे, जिसमें इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख, प्रॉडक्ट विभाग के प्रमुख और ऑपरेशंस के प्रमुख का भी चुनाव करेंगे।

इंस्टाग्राम की स्थापना 2010 में हुई थी, जिसे बाद में 2012 में फेसबुक ने एक अरब डॉलर में खरीद लिया था।(आईएएनएस)

[@ अगर आपके व्हॉट्सएप पर यह मैसेज तो हो जाएं सावधान ]


[@ गजब! शादी के दिन दूल्हे के मन में उठते है ये सवाल]


[@ इन तस्वीरों को देख हो जाएं लोट-पोट ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0