businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ब्रिटेन में फेसबुक पूरी तरह ठप, इंस्टाग्राम भी प्रभावित

Source : business.khaskhabar.com | Sep 28, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 facebook suffers total blackout in uk instagram down too 406105सैन फ्रांसिस्को। इंग्लैंड तथा यूरोप के कुछ हिस्सों में फेसबुक और इंस्टाग्राम पूरी तरह ठप हो गए हैं। हजारों यूजर्स ने ट्विटर पर इन प्लेटफॉर्म्स पर एक्सेस नहीं कर पाने की शिकायत की है। ऑनलाइन बाधाओं की निगरानी रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 66 प्रतिशत यूजर्स ने इनके पूरी तरह ठप होने की सूचना दी, वहीं 23 प्रतिशत ने दावा किया कि शुक्रवार रात वे अपने अकाउंट में लॉग-इन नहीं कर पा रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों प्लेटफॉर्म्स शनिवार सुबह बहाल हो गए हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "पूरे यूरोप में फेसबुक डाउन हो गया है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "फेसबुक स्टेटस चैक कर रहा हूं. निश्चित रूप से डाउन हो गया है।"

कुछ लोगों ने फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम के भी ठप होने की शिकायत की।

फेसबुक ने हालांकि इन शिकायतों पर अभी कोई बयान नहीं दिया है। (आईएएनएस)

[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ BP, ब्लडशुगर हो काबू में तो नहीं सताएगा यह रोग]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0